{"_id":"666f83f99c7ea2ff10034f45","slug":"eid-ul-azha-namaz-at-eidgah-from-9-oclock-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-102290-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में 9 बजे से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में 9 बजे से
विज्ञापन
नवाबगंज। सोमवार को नगर के साथ ही समूचे क्षेत्र में ईद-उल-अजहा बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद की नमाज 9 बजे नगर की ईदगाह में अदा की जाएगी।
अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन के कार्यवाहक सदर आदिल हुसैन उर्फ बफाती ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज सुबह 9 बजे जामा मस्जिद के पेशे इमाम कारी फरियाद हुसैन द्वारा अदा कराई जाएगी। इसके साथ ही नगर की अधिकांश मस्जिदों में अलग अलग समय पर नमाज अदा की जाएगी। कमेटी ने नगर पालिका परिषद प्रशासन से 17,18,19 जून को मुस्लिम बस्तियों में कचरा बाले ई-रिक्शा लगाए जाने, मस्जिदों के आस पास चूना डलवाने, ईदगाह पर पानी के टैंकर लगवाने के साथ ही तीनों दिन पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है।
बैठक की अध्यक्षता सदर आदिल हुसैन अंसारी ने की। इसमें पूर्व सदर हाजी परवेज गुड्डू, तसव्वर हुसैन अंसारी, सचिव रफीक अहमद सिद्दीकी, खुर्शीद अहमद अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
बिशारतगंज में सुबह 9 बजे से होगी बकरीद की नमाज
बिशारतगंज। कस्बे के ईदगाह में ई-दुल-अजहा की नमाज सोमवार सुबह 9 बजे अदा की जाएगी। उक्त जानकारी जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मशकूर अहमद ने दी। संवाद