{"_id":"5d546f578ebc3e6d0e207ca9","slug":"eid-bareilly-news-bly372405636","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में छह लाख जानवरों की हुई कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में छह लाख जानवरों की हुई कुर्बानी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में इस बार ईदुल अजहा पर लगभग छह लाख जानवरों की कुर्बानी हुई है। शहरी क्षेत्र में करीब 2.5 लाख और देहात क्षेत्र में लगभग 3.5 लाख जानवरों की कुर्बानी किए जाने का अनुमान है। इसमें 3.5 लाख से अधिक बकरे शामिल हैं।
विज्ञापन
तीन दिनों तक चले ईदुल अजहा के त्योहार पर आखिरी रोज हजारों बकरे भेड़ और पड्डों की कुर्बानी दी गई। पहले रोज जहां करीब डेढ़ लाख कुर्बानी शहर और लगभग ढाई लाख कुर्बानी देहात क्षेत्र में हुई थी।
विज्ञापन
वहीं पिछले दो दिनों में शहर में 60 हजार से अधिक और देहात क्षेत्र में लगभग 75 हजार कुर्बानियां दी गईं। व्यापारी फहीम कुरैशी के अनुसार कुल मिला कर सवा दो लाख से अधिक शहरी इलाकों में लोगों ने बकरों, पड्डों आदि की कुर्बानी हुई। वहीं देहात क्षेत्र में साढ़े तीन लाख लोगों की ओर से कुर्बानी किए जाने का अंदाजा हैं।
विज्ञापन