फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eid 2024 Eid Ki Namaz Timing in Bareilly

Eid Ki Namaz: बरेली में मस्जिदों ने घोषित किया ईद की नमाज का वक्त, ईदगाह में एक साथ जुटेंगे 30 हजार लोग

Tue, 09 Apr 2024 08:17 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 08:17 AM IST
सार

बरेली में ईद के मद्देनजर ईदगाह की रंगाई-पुताई के साथ ही सजावट भी पूरी कर ली गई है। इसमें लगभग 30 हजार लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ईद की नमाज अदा कराएंगे।

विज्ञापन
Eid 2024 Eid Ki Namaz Timing in Bareilly
बरेली ईदगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों, ख़ानकाहों व मस्जिदों की इंतेजामिया कमेटी ने ईद की नमाज का समय घोषित कर दिया है। मुख्य नमाज बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे अदा की जाएगी। यहां करीब 30 हजार लोग एक साथ ईद की नमाज अदा करेंगे। कुछ मस्जिदों में दो शिफ्टों में भी नमाज की व्यवस्था की गईं है।

विज्ञापन


दरगाह आला हजरत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि शहर में सबसे पहले रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद व मलूकपुर की नूरी रजा तंबाकू वाली मस्जिद में सुबह 6:15 बजे नमाज अदा की जाएगी। सुबह सात बजे दरगाह शाह शराफत अली मियां, बालजती की गूलर वाली मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की अबू बकर मस्जिद, महफिल हाल की यतीम खाना मस्जिद में नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


मोहल्ला कोट की चिराग अली शाह मस्जिद में सुबह 7:15 बजे, कांकर टोला की नूरानी मस्जिद, छह मीनारा मस्जिद, कैंट की हाथी खाना मस्जिद, लीची बाग की फैजान-ए-मदीना मस्जिद, जखीरा की दुलिया मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, दरगाह ताजुशशरिया, काजी टोला की इमामबाड़े वाली मस्जिद, रेती जसोली की आखुमजादो मस्जिद, चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद में सुबह 7:45 बजे नमाज अदा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां 8:15 बजे होगी नमाज 
दरगाह वली मियां स्थित चांद मस्जिद, जसोली की पीराशाह मस्जिद, चौकी चौराहा वाली मस्जिद, कोतवाली की मोती मस्जिद, एजाजनगर की पुरानी मस्जिद, कंघी टोला की नूरी रजा मस्जिद, छोटी बमनपुरी की इब्राहीम मस्जिद, कटीकुईया की हकीम सुक्का खां मस्जिद में सुबह आठ बजे, खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया, बाकरगंज की आयशा मस्जिद में सुबह 8:15 बजे नमाज अदा की जाएगी।

दरगाह बशीर मियां, बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद, सैलानी की बारादरी मस्जिद, आजमनगर की मोलसिरी मस्जिद, खन्नू मोहल्ला की दादा मियां मस्जिद, जखीरा की इमली वाली मस्जिद, सुभाषनगर की साबरी मस्जिद, घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद, बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद, सब्जी मंडी की एक मीनार मस्जिद में सुबह 8:30 बजे, सैलानी की हबीबिया मस्जिद, आजम नगर की मसीत उल्लाह मस्जिद, रेती की नक्शबंदीयान मस्जिद, गढ़ैया की नूरी मस्जिद में सुबह नौ बजे नमाज अदा की जाएगी।

किला की शाही जामा मस्जिद मस्जिद, खानकाह-ए-नियाजिया, बीबी गरीब नवाज मस्जिद, दरगाह शाहदाना वली मस्जिद, मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद, घेर जाफर खां की मिर्जाई मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद में सुबह 9:30 बजे, सिविल लाइंस की नौमहला मस्जिद, गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद में सुबह 10 बजे नमाज अदा की जाएगी।

ईदगाह में एक साथ 30 हजार लोग अदा करेंगे ईद की नमाज
ईद के मद्देनजर ईदगाह की रंगाई-पुताई के साथ ही सजावट भी पूरी कर ली गई है। इसमें लगभग 30 हजार लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। काजी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती असजद रजा खां कादरी ईद की नमाज अदा कराएंगे।

ईदगाह प्रबंधन कमेटी के सदर खलील अहमद ने बताया कि व्यवस्थाओं को लेकर महबूब अंसारी, रईस खां, अशरफ अली, सैयद हबीब हुसैन, महताब अली को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संचालन सरताज हुसैन, हाफिज अब्दुल वाहिद करेंगे। 

नमाज के लिए ईदगाह परिसर के अलावा बाहरी हिस्से में भी व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर आस-पास रहने वाले लोग अपने मकानों की बैठकों में व छतों पर भी नमाज के लिए जगह दे देते हैं। इस तरह यहां लगभग 30 हजार नमाजियों के लिए व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed