फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Egg Kulfi, Egg Malai, Chicken Badi, Carry Comfort developed by CARI got patent

अंडे से बनेगी कुल्फी-मलाई: चिकन बड़ी का भी ले सकेंगे स्वाद, सीएआरआई ने हासिल की उपलब्धि

Wed, 17 Jul 2024 10:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 Jul 2024 10:56 AM IST
सार

केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान के निदेशक के मुताबिक जिस मौसम में साग-सब्जियों की दिक्कत हो जाती है, उस वक्त लोगों को प्रोटीनयुक्त आहार कम पैसे में उपलब्ध हो जाए, इसलिए मुर्गे-मुर्गियों के अंडे और मांस से निर्मित उत्पाद तैयार किए गए हैं।  

विज्ञापन
Egg Kulfi, Egg Malai, Chicken Badi, Carry Comfort developed by CARI got patent
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

किसानों की आय बढ़ाने और बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के लिए बरेली स्थित केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (सीएआरआई) की ओर से विकसित चार तकनीकों को अब पेटेंट मिल गया है। इसमें अंडे से तैयार कुल्फी, मलाई, मांस उत्पाद चिकन बड़ी व रोग प्रतिरोधी कैरी कंफर्ट तकनीक शामिल हैं। इनका पेटेंट होने से अब इन्हें देश-विदेश में पहचान मिलेगी।

विज्ञापन


संस्थान निदेशक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) नई दिल्ली के 96वें स्थापना एवं प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय पशुपालन मंत्री राजीव रंजन सिंह समेत अन्य केंद्रीय मंत्रियों और आईसीएआर के सचिव डॉ. हिमांशु पाठक ने पेटेंट का प्रमाणपत्र सौंपा। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये उत्पाद किसानों को परंपरागत कुक्कुट पालन के बजाय उन्हें आय के नए विकल्प उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किए गए हैं। एग रबड़ी मलाई और एग कुल्फी की तकनीक वैज्ञानिक डॉ. अजीत सिंह यादव और चिकन बड़ी, कैरी कंफर्ट की तकनीक को वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े के नेतृत्व में विकसित किया गया है। उत्पादों का व्यवसायीकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद, पौष्टिकता के साथ कुपोषण से दिलाएंगे निजात
संस्थान निदेशक के मुताबिक जिस मौसम में साग-सब्जियों की दिक्कत हो जाती है, उस वक्त लोगों को प्रोटीनयुक्त आहार कम पैसे में उपलब्ध हो जाए, इसलिए मुर्गे-मुर्गियों के अंडे और मांस से निर्मित उत्पाद तैयार किए गए हैं। अंडे से निर्मित मिठाई रबड़ी मलाई, कुल्फी, अंडा देने में अक्षम कुक्कुट के मांस से निर्मित चिकन बड़ी में बाजार में उपलब्ध अन्य उत्पादों के सापेक्ष करीब तीन गुना ज्यादा प्रोटीन है। ये खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक भी हैं। ये उत्पाद बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाएंगे।

अव्यवस्थित परिवहन की तकलीफ से बचाएगा कैरी कंफर्ट
वैज्ञानिक डॉ. रोकड़े के मुताबिक पोल्ट्री फार्म से मुर्गे-मुर्गियों को अव्यवस्थित परिवहन के जरिये काटने के लिए ले जाया जाता है। बिक्री के दौरान और स्लॉटरिंग के दौरान उनके वजन में 10 फीसदी तक का अंतर आ जाता है। 

मानसिक तनाव समेत थर्मल डिस्कंफर्ट, डिहाइड्रेशन, एनर्जी डिप्लेशन, ब्रूसेस, हैमरेज, एसिड असंतुलन, इलेक्ट्रोलाइट की दिक्कतें होती हैं। इससे मांस की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है। इससे निजात के लिए कैरी कंफर्ट तकनीक विकसित की गई है। परिवहन से तीन दिन पूर्व अगर इस पाउडर को पानी में मिलाकर कुक्कुट को पिलाया जाए तो ये दिक्कतें नहीं होतीं।

ये होगा फायदा
  • ये उत्पाद सीएआरआई के अधिकृत विक्रेता ही बेच सकेंगे।
  • सीएआरआई से तकनीक लेकर उत्पाद तैयार करने वाले किसानों को देश-विदेश में उसकी बिक्री करने में आसानी होगी।
  • अपना ब्रांड होने से किसानों की आय भी बढ़ेगी।
  • सीएआरआई के वैज्ञानिक इन उत्पादों को तैयार करने का प्रशिक्षण भी किसानों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed