फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Efforts to repair the dilapidated court, equipment will be purchased

Bareilly News: बदहाल कोर्ट को दुरुस्त करने की कवायद, खरीदे जाएंगे उपकरण

Thu, 04 Dec 2025 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 04 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Efforts to repair the dilapidated court, equipment will be purchased
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों को दी जाने वाली सुविधाओं में इजाफा करने की कवायद तेज हो गई। कई कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। बजट मंजूर होने के बाद काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

स्टेडियम प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, वॉलीबॉल कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम हॉल का जीर्णोद्धार किया जाना है। वहीं, एथलेटिक्स की स्पर्धाओं जैसे हैमर थ्रो, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट आदि सभी के लिए उपकरणों, जाल व बुनियादी संरचना की स्थायी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

29 से 30 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला व पुरुष प्रतियोगिता में बुनियादी संरचनाओं की कमी के चलते कई इवेंट हो ही नहीं पाए थे। इसके चलते प्रतिभागियों को अपने इवेंट बदलने के लिए मजबूर होना पड़ा। काम होने के बाद इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम परिसर के अंदर बनी रोड की स्थिति को भी सुधारने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। वर्तमान में तरणताल के पास से गुजरने वाली सड़क खस्ताहाल है। इस मार्ग पर गड्ढे हो गए हैं। बारिश में कीचड़ हो जाता है। आरएसओ चंचल मिश्रा ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिलने के बाद यहां इंटरलॉकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed