{"_id":"5f2b0f1f8ebc3e3cc2056df1","slug":"efforts-to-prevent-corona-infection-may-increase-on-festivals-bareilly-news-bly415164648","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर बढ़ा मेलजोल कोरोना संक्रमण रोकने की कोशिशों पर पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर बढ़ा मेलजोल कोरोना संक्रमण रोकने की कोशिशों पर पड़ सकता है भारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले दिनों में और बिगड़ सकते हैं हालात.. रहें सतर्क
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे दायरे को सीमित करने की जद्दोजहद में लगे प्रशासन की त्योहारों ने परेशानी बढ़ा दी है। दरअसल, त्योहारों पर मिली छूट ने लोगों की इस कदर आवाजाही और मेलजोल बढ़ा दिया है कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को कोरोना संक्रमण रोकने के अपने प्रयासों पर पानी फिरता दिख रहा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, त्योहारों पर लोगों ने जमकर मनमानी की है। इसका असर आने वाले दस दिनों में दिखाई देगा। इधर, सीएमओ ने लोगों से कोरोना के लक्षण सामने आने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।
पिछले दिनों बकरीद और फिर रक्षाबंधन को लोगों ने धूमधाम से मनाया। इन दिनों शासन की ओर से छूट भी मिली थी। ऐसे में आशंका है कि जो लोग सैंपलिंग में पॉजिटिव आ रहे हैं वे तो ट्रेस हो रहे हैं और कोविड अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं, लेकिन सैंकड़ों लोग ऐसे भी भी हैं जो ट्रेस ही नहीं हो सके हैं, लिहाजा वे दूसरे लोगों को खतरा बने हुए हैं। त्योहार पर बाजारों में आपाधापी, चहलपहल, आवाजाही और मेलजोल के दौरान कौन संक्रमित कितनों के संपर्क में आया होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है।
डॉक्टरों का मानना है कि बाजार से घर वापस जाने के बाद अगर लोग बगैर नहाए और कपड़े बदले बगैर घर के सदस्यों से मिले होंगे तो यह भी खतरे का संकेत है। इसी खतरे की आशंका ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की चिंता बढ़ा दी है। इसे देखते हुए मंगलवार को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल के साथ ही एसडीएम (सदर) ईशान प्रताप सिंह ने भी लोगों से कोरोना के लक्षण मिलने पर तत्काल सैंपलिंग कराने की अपील की। इसमें युवाओं से खासतौर पर जांच कराने का अनुरोध किया गया है। सीएमओ का कहना है कि जितनी जल्दी संक्रमित ट्रेस होंगे, वायरस का फैलाव रोकना उतना ही आसान होगा।