फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Efforts are being made to win, tempting promises are being made for support.

Bareilly News: जीत के लिए जोरआजमाइश तेज, समर्थन के लिए हो रहे लुभावने वायदे

Sat, 16 Dec 2023 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to win, tempting promises are being made for support.
बरेली। आगामी 20 दिसंबर को होने वाले बार एसोसिएशन के चुनाव का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। उम्मीदवार अधिवक्ता चुनाव जीतने पर विभिन्न समस्याओं को दूर कराने के वायदे कर रहे हैं। अलग-अलग पदों के प्रत्याशी अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क करके अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए वोट मांग रहे हैं। अध्यक्ष पद को लेकर खासी जोर आजमाइश है। आइए जानते हैं अध्यक्ष पद के चार प्रत्याशियों की प्राथमिकताएं।
विज्ञापन



अधिवक्ता सम्मान के लिए संघर्षरत रहूंगा: अनिल द्विवेदी
अध्यक्ष पद पर पहले भी चुने जा चुके अनिल द्विवेदी के अनुसार अधिवक्ताओं के मान-सम्मान के लिए सदैव संर्घषरत रहा हूं और आगे भी रहूंगा। वकीलों की व्यावसायिक समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। जमानत आदि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में देरी रोकी जाएगी। युवा अधिवक्ताओं की चैंबर की समस्या का निराकरण कराना प्राथमिकता होगी। उपलब्ध चैंबर लाटरी के जरिए आवंटित किए जाएंगे। किसी अधिवक्ता या उनकी पत्नी की मौत पर 50 हजार रुपए मदद के तौर पर दिए जाएंगे। बेटी की शादी के लिए 21 हजार रुपए की मदद की व्यवस्था की जाएगी। गंभीर बीमारी से ग्रसित होने पर अलग से मदद की जाएगी।
विज्ञापन


----
चैंबर के लिए बहुमंजिला मंजिला भवन का निर्माण होगा: मनोज हरित
युवा उम्मीदवार हरित का मानना है कि वकीलों के बैठने की समस्या बड़ी है। जेल रोड पर बने मुख्तार खाने में चैंबर के लिए बहुमंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इनका निर्माण वह अपनी माता के नाम पर स्वयं कराएंगे। खाली पड़े चैंबर भी आवंटित होंगे। नए अधिवक्ताओं से की जा रही एक हजार रुपए अतिरिक्त शुल्क वसूली जीतने के बाद तत्काल प्रभाव से बंद कराएंगे। सदस्यता शुल्क प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। महिलाओं के लिए अलग से विश्राम कक्ष का निर्माण होगा। न्यायालय परिसर के आसपास लगने वाले जाम को समाप्त करने के लिए प्रशासन से मिलकर वनवे व्यवस्था लागू करवाई जाएगी। हर माह कार्यकारिणी की बैठक कराने की परिपाटी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

घोषणा पत्र नहीं, काम करूंगा: शशिकांत शर्मा
मेरा चुनावों के लिए कोई घोषणा पत्र नहीं है। कार्यकारिणी के दो साल के कार्यकाल को एक साल कराने की कोशिश करूंगा। इस काम में अपने साथियों की मदद लूंगा। बरेली बार प्रांगण में पूर्व उपराष्ट्रपति व बरेली बार के सदस्य अधिवक्ता गोपाल स्वरूप पाठक और जस्टिस जगमोहन लाल की मूर्ति लगाने का प्रयास करूंगा। जूनियर अधिवक्ता साथियों के लिए सम्मान से कामकाज करने का माहौल बनाऊंगा। अपने हर साथी से व्यक्तिगत रूप से मिलकर अपनी बात रख रहा हूं।


----
संवाद के लिए बार एसोसिएशन का बनवाएंगे एप: अरुण कुमार सक्सेना
वर्तमान में बने चैंबर पर दो मंजिला भवन का और निर्माण कराने की सरकार से पैरवी की जाएगी। छह माह से साल भर के बीच इसका निर्माण कराया जाएगा। बार एसोसिएशन को किए जाने वाले सभी भुगतान ऑनलाइन किए जाने की व्यवस्था होगी। बार एसोसिएशन का एप भी तैयार कराएंगे, जिससे वकीलों के बीच आपसी संवाद बढ़ सके। परिसर के आसपास शौचालय का निर्माण होगा। हर छह माह पर सांसद, विधायक, जिला मजिस्ट्रेट जैसे प्रमुख लोगों को आमंत्रित कर सार्थक संवाद कायम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed