{"_id":"68f54b5b1eee4ca31802ed37","slug":"eeco-cars-cylinder-caught-fire-while-refilling-gas-youth-sustained-burn-injuries-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105589-2025-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार के सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करते समय लगी आग, युवक झुलसा; 19 घरेलू सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार के सिलिंडर में गैस रिफिलिंग करते समय लगी आग, युवक झुलसा; 19 घरेलू सिलिंडर बरामद
Mon, 20 Oct 2025 09:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 09:10 AM IST
सार
नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशननगर में रविवार को कार के सिलिंडर में घरेलू गैस रिफिलिंग करते समय आग लग गई। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति झुलस गया।
विज्ञापन
कार में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी
विस्तार
बरेली के नवाबगंज कस्बे के मोहल्ला गुलशननगर में रविवार को दिन में इको कार के सिलिंडर में घरेलू गैस रिफिलिंग करते समय आग लग गई। इससे रिफिलिंग करने वाला व्यक्ति झुलस गया। साथ ही तीन कारें भी जल गईं। कारों में आग लगते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने पड़ोस के घर से 19 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद किए।
लोगों ने बताया कि मोहल्ला गुलशन नगर में एक किराना स्टोर के स्वामी वाहनों में गैस रिफिलिंग का कार्य करते हैं। रविवार को भी गैस डलवाने के लिए कई इको कारें वहां पहुंची थीं। वह दोपहर के समय रोड पर ही अपनी दुकान के सामने उनमें गैस रिफिलिंग कर रहे थे। तभी एक कार में आग लग गई। देखते ही पास में दो अन्य कारों में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस बीच दुकानदार भी झुलस गया। साथ ही एक पुलिसकर्मी जगवीर सिंह के हाथ भी झुलस गए।
कोतवाली में जमा किए सिलिंडर
गैस रिफिलिंग करने वाले के घर से बरामद किए गए सभी 19 सिलिंडरों को कोतवाली पुलिस लाकर जमा कर दिया गया है। इस मामले में समाचार लिखे जाने तक किसी के खिलाफ कोई भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।

Trending Videos
कस्बे में चल रहा अवैध धंधा, प्रशासन बेखबर
वाहनों में घरेलू गैस डालने का अवैध धंधा बीते कई वर्षों से चल रहा है, जिसकी न तो फायर ब्रिगेड को भनक लग सकी और न ही पूर्ति विभाग को। लोगों को कहना है कि जब कभी भी इसका विरोध किया जाता था तो यह लोग लड़ाई-झगड़े पर उतर आते हैं। इससे किसी ने इसका विरोध नहीं किया। गैस रिफिलिंग करने वाले दुकानदार की पत्नी ने बताया कि वह कहीं चले गए हैं। फायर ब्रिगेड कर्मियों के साथ ही घटनास्थल पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के घर से 19 सिलिंडर भी बरामद किए हैं, जिनमें 18 घरेलू और एक कॉर्मशियल था।
एसडीएम उदित पवार ने बताया कि घटनास्थल के पास के एक घर में रसोई सिलिंडर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है।