फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Educational certificates of ECCE educators will be verified

Bareilly News: ईसीसीई एजुकेटरों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का होगा सत्यापन

Sat, 18 Oct 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Educational certificates of ECCE educators will be verified
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बाल वाटिकाओं में ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेटर) एजुकेटरों की भर्ती जून में हुई। चयनित अभ्यर्थियों ने भर्ती में घोटाले का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से भी शिकायत की। जिसके बाद अब बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का भौतिक सत्यापन के आदेश भी दिए हैं। बीएसए संजय सिंह ने दयानंद सरस्वती इंटरनेशनल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट व सेमीखेड़ा के वृंदा वोकेशनल एंड अर्ली टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को दो अभ्यार्थियों को नर्सरी टीचर ट्रेनिंग के शैक्षिक प्रमाणपत्रों को सत्यापित करने के लिए कहा है। बीएसए ने बताया केवल दो नहीं बल्कि जितने भी अभ्यर्थी चयनित हुए हैं, उन सभी के अंक पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है। हालांकि आउटसोर्स कंपनी की ओर से सत्यापन के बाद ही इनका चयन किया गया था, लेकिन अब एजुकेटरों के शैक्षणिक संस्थानों से सत्यापन के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

जिले में संचालित बालवाटिकाओं में 160 ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती निकाली गई। जिसमें लगभग 155 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए, जिसमें से करीब 75 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया करा रही लखनऊ की आउटसोर्स कंपनी श्रृंगवेद बिल्डर्स पर भर्ती में गड़बड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा अधिक अंक होते हुए भी उनका चयन नहीं हुआ, जबकि कम अंक वालों को नौकरी दी गई। सभी अभ्यार्थियों ने मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व बीएसए कार्यालय में शिकायत की। जिसके बाद मंडलायुक्त ने भर्ती में घोटाले की जांच डीआईओएस व रोजगार उपनिदेशक को जांच सौंपी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed