फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

फीस के विवाद में फंसा लॉ का रिजल्ट

Tue, 21 Apr 2015 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के बीच परीक्षा फीस के विवाद में एलएलबी के चार सौ से ज्यादा विद्यार्थियों का रिजल्ट फंसा हुआ है। रिजल्ट तैयार होने के बावजूद रोक दिया गया है। इसके चलते परीक्षार्थी परेशान हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने कॉलेज को नोटिस जारी किया है कि जब तक हर छात्र की पूरे साल की फीस जमा नहीं की जाएगी, तब तक किसी का भी रिजल्ट जारी नहीं होगा। वहीं कॉलेज इन छात्र-छात्राओं की फीस सेमेस्टर के मुताबिक पहले ही जमा कर चुका है। कॉलेज के कार्यालय अधीक्षक अंजुम आदिल ने बताया कि पुरानी व्यवस्था में एलएलबी के परीक्षा फार्म के साथ सेमेस्टर के मुताबिक ही फीस विश्वविद्यालय को जाती रही है, इसीलिए लॉ के सारे परीक्षार्थियों की सेमेस्टर के हिसाब से फीस परीक्षा फार्म के साथ भेज दी गई थी। विश्वविद्यालय ने कब नियम बदल दिया, पता ही नहीं चला। उन्होंने कहा कि छात्र पूरे साल की फीस जमा कर देंगे तो विश्वविद्यालय भेज देंगे। इसके लिए परीक्षार्थियों से कहा जाएगा। परीक्षार्थियों को फीस के विवाद का पता तब चला जब वह रिजल्ट घोषित न होने का कारण पता करने के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि जब तक कॉलेज से पूरे साल की फीस नहीं आ जाएगी, तब तक रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा। वहीं, समाजवादी छात्र सभा के कॉलेज इकाई अध्यक्ष रोहित यादव का कहना है कि इसमें परीक्षार्थियों की कोई गलती नहीं है। कॉलेज ने जितनी फीस मांगी, वह जमा कर दी गई थी। जल्द रिजल्ट घोषित नहीं किया तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed