फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बताओ कैसे गायब हुईं दो कापियां

Fri, 03 Apr 2015 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज के पेपर आउट होने और बाहर से कापी लिखकर लाने के प्रकरण में जांच शुरू करते हुए कॉलेज की कमेटी ने केमिस्ट्री विभाग के दो शिक्षकों को नोटिस जारी किया है। यह दो शिक्षक हैं- अनुज गंगवार और जयप्रकाश गंगवार। इन दोनों से पूछा गया है कि 24 मार्च को दोपहर की पाली की परीक्षा से दो कापियां कैसे गायब हुईं। उस दिन इन्हीं दोनों शिक्षकों की ड्यूटी उस कमरे में थी, जिसमें यह दोनों कापियां आवंटित की गई थीं। कार्यालय अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर और उस दिन की परीक्षा में उपस्थिति पंजिका देखने के बाद जांच कमेटी ने पाया कि दोनों कापियां किसी परीक्षार्थी को आवंटित नहीं की गई थीं, इसलिए परीक्षा के बाद यह वापस स्टोर रूम में जमा होनी थीं लेकिन उन्हें इसी बीच गायब कर लिया गया।
विज्ञापन

जांच कमेटी के अध्यक्ष डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि दोनों अस्थाई शिक्षकों की जिम्मेदारी थी कि वह दोनों कापियों को स्टोर में जमा करते इसलिए इस मामले में उनकी ही जिम्मेदारी बनती है। दोनों से कापियां गायब होने के मामले में शनिवार को पक्ष मांगा गया है। इनसे नोटिस का लिखित जवाब देने को कहा गया है। इसके बाद इनके बयान लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दोनों का पक्ष आने के बाद परीक्षार्थी विक्रम सिंह गंगवार को भी नोटिस जारी करके उसका पक्ष मांगेंगे। उसके भी बयान दर्ज किए जाएंगे और फिर जांच रिपोर्ट प्राचार्य को सौंप दी जाएगी। वहीं, प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने बताया कि कमेटी की जांच रिपोर्ट मिलने तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकेगी। इसके बाद ही रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed