फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

पब्लिक स्कूल प्रबंधन के साथ प्रशासन की बैठक नौ को

Fri, 03 Apr 2015 01:44 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 03 Apr 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक स्कूलों में दाखिले और बच्चों को घरों तक सुरक्षित पहुंचने के इंतजाम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। अभिभावकों और संगठनों की शिकायत पर अपर जिलाधिकारी (नगर) ने नौ अप्रैल को पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा डेढ़ दर्जन कालेजों के प्रबंधकों के साथ बैठक बुलाई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (सिटी) आलोक कुमार का कहना है कि पिछले साल का अनुभव रहा है कि बच्चों के वाहनों को लेकर पूरे सत्र असमंजस बना रहा था। इस बार कोशिश रहेगी कि  कि बच्चे उन्हीं वाहनों में बैठक स्कूल जाएंगे जो कि स्कूली वाहन में पंजीकृत होंगे। इसीलिए स्कूल खुलने के शुरू में ही कालेज प्रबंधन के साथ बैठक की जा रही है। इसमें आरटीओ तथा बस आपरेटर्स भी शामिल होंगे। कोशिश होगी कि सीएनजी आधारित वाहन ही उनके लिए लगें।
विज्ञापन

इन समस्याओं पर होगी चर्चा
सभी स्कूलों में समान पाठ्यक्रम, पांच सालों तक कोर्स तथा ड्रेस न बदलने के आलावा तीन साल तक फीस वृद्धि पर रोक । निर्धारित बुक स्टाल से किताब खरीदने की अनिवार्यता खत्म हो। बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल तक ले जाने वाले वाहन। सुरक्षा इंतजाम आदि मुद्दे शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये कालेज शामिल होंगे

सैंट मारिया,   बीबीएल, हार्टमैंन कालेज, जीआरएम, जीपीएम, सेंट फ्रांसिस कालेज, बिशप कॉनरॉड,  बुडरो, पद्मावती एकेडमी, जिंगलवेल, रीजनल कालेज, एसआर इंटर नेशनल स्कूल, जयनरायण इंटर कालेज, भवंस पब्लिक स्कूल, वेदी इंटरनेशनल स्कूल,  हेरो पब्लिक स्कूल, डीपीएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed