फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

करो अराजकता, हम कुछ नहीं करेंगे

Wed, 25 Mar 2015 01:46 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 25 Mar 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में चीफ प्रॉक्टर से छात्र नेता धक्कामुक्की और अभद्रता करता है और कॉलेज प्रशासन चुप्पी साध लेता है। चीफ प्रॉक्टर भी इस मामले को रफादफा करने पर तुले हैं। इन हालात में ही कॉलेज में अराजकता को हवा मिल रही है। सोमवार को हुई घटना इसका उदाहरण है। इस मामले में प्राचार्य और चीफ प्रॉक्टर किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर डॉ. अजय शर्मा सोमवार को पश्चिमी गेट पर थे, तभी एबीवीपी के छात्र नेता अभय चौहान ने परीक्षा के दौरान कॉलेज में अंदर घुसने की कोशिश की। चीफ प्रॉक्टर ने रोका तो नहीं रुका। इस पर डॉ. शर्मा ने उसको पीछे से खींचा तो वह उनसे भिड़ गया और दोनों में धक्कामुक्की हुई। काफी नोकझोंक हुई। उस समय तो मामला रफादफा हो गया लेकिन इस मामले में कार्रवाई के सवाल पर चीफ प्रॉक्टर का कहना है कि बच्चे हैं, ऐसी बातें हो ही जाती हैं। अखबारों में यह वाकया छपने के बाद भी प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने यह कहकर कार्रवाई को टाल दिया कि चीफ प्रॉक्टर ने तो ऐसा कुछ भी नहीं बताया, इसलिए क्या कार्रवाई करते। बता दें कि इससे पहले भी बरेली कॉलेज में इस तरह की अराजकताएं होती रही हैं। कार्रवाई न होने की वजह से ही छात्र नेताओं के हौसले बुलंद रहते हैं। सोमवार को हुई घटना इसी का नतीजा थी। कॉलेज में सपा छात्र सभा के नेताओं पर पहले भी अंकुश नहीं था और अब भी यदाकदा उनकी दबंगई के मामले सामने आते रहते हैं। एबीवीपी वाले भी उन्हीं की राह पर हैं। कॉलेज में 19 साल प्रॉक्टोरियल बोर्ड में रहे एक पूर्व शिक्षक का कहना है कि कैंपस में अब राजनीतिक का दखल ज्यादा हो गया है। हर छात्र नेता पर किसी न किसी नेता का हाथ है इसलिए कॉलेज प्रशासन कमजोर हुआ है और वह अराजकता पर कार्रवाई का साहस नहीं जुटा पाता।
विज्ञापन


वर्जन...
अगर छात्र नेता ने चीफ प्रॉक्टर से अभद्रता की है तो यह गलत है और वाकई गंभीर बात है लेकिन चीफ प्रॉक्टर ने मुझे इसकी जानकारी नहीं दी है। अगर वह लिखकर देते हैं तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सोमेश यादव, प्राचार्य
--------
मैं बेवजह बच्चों को पुलिस के हाथ नहीं देना चाहता लेकिन ऐसा भी नहीं है कि पानी सिर से ऊपर हो जाएगा तो कार्रवाई नहीं करूंगा। उस लड़के ने बाद में माफी मांग ली थी इसलिए मामला रफादफा हो गया।

-डॉ. अजय शर्मा, चीफ प्रॉक्टर
 ::::::::::::::
इंसेट...
अस्थाई शिक्षक को माफी मांगनी पड़ी

बरेली। बरेली कॉलेज में शिक्षक संघ के दो नेताओं ने अस्थाई शिक्षक को माफी मांगने के लिए विवश कर दिया। अस्थाई शिक्षक डॉ. अखंड प्रताप सिंह दोपहर की पाली की परीक्षा में ड्यूटी के लिए 10 मिनट लेट पहुंचे थे। बताते हैं कि इस पर उन्हें ड्यूटी कार्ड देते समय वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अनुराग मोहन ने नाराजगी जता दी। इस पर डॉ. अखंड ने सफाई दी कि वह जाम की वजह से लेट हो गए। बताते हैं कि यह बात वहां मौजूद  दो शिक्षक नेताओं को बहुत अखरी और उनका अस्थाई शिक्षक से झगड़ा हो गया। इस पद दोनों शिक्षक नेता प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव के पास पहुंचे, जिन्हाेंने अस्थाई शिक्षक को दोनों शिक्षक नेताओं से माफी मांगने को कहा। हालांकि प्राचार्य का कहना है कि अस्थाई शिक्षक से उन्होंने माफी नहीं मंगवाई बल्कि उसने खुद मांगी। वहीं, दूसरी ओर से इस मामले से कॉलेज के अस्थाई शिक्षकों में अंदरखाने नाराजगी है। अस्थाई शिक्षकों के नेता डॉ. ओमकार पटेल ने कहा कि अब अस्थाई शिक्षकों का अपमान बर्दाश्त से बाहर हो गया है। इस मामले में बुधवार को प्राचार्य से बात की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed