फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

काश खुद भी पढ़ा होता इंसानियत का पाठ

Thu, 19 Mar 2015 01:39 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 19 Mar 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में परीक्षा देने आया एमए प्रथम वर्ष का छात्र बेहोश होकर गिरा तो सिर फट गया। लहूलुहान हो जाने के बावजूद कॉलेज के गुरुजन में से किसी ने इंसानियत नहीं दिखाई। परीक्षार्थी को इलाज के लिए भिजवाने के बजाय उसे वहीं एक तरफ बैठा दिया गया। आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई तो उसे अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

बुधवार को दूसरी पाली में संजयनगर में रहने वाला छात्र धर्मेंद्र जुलोजी डिपार्टमेंट में परीक्षा देने जा रहा था। सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त वह लड़खड़ाकर गिरा और बेहोश हो गया। उसके सिर में चोट लगी और काफी खून बहने लगा। उसके गिरते ही शिक्षक और कर्मचारी दौड़कर पहुंचे। उसे उठाकर वहीं बैठा दिया गया लेकिन कोई इंतजाम कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजने का ख्याल किसी को नहीं आया। चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्लू के डीन और अन्य कई शिक्षक तमाशबीन बने रहे। कार्यालय अधीक्षक अंजुम आदिल ने फोन किया तो आधे घंटे बाद एंबुलेंस आई। तब तक छात्र के घरवाले भी पहुंच चुके थे जो उसे एंबुलेंस में डालकर जिला अस्पताल ले गए। बताया गया कि छात्र को दौरा पड़ गया था। कॉलेज में परीक्षा के दौरान एक छात्रा भी बेहोश हो गई। थी। उसे प्राथमिक उपचार दिया गया तो थोड़ी देर बाद होश आ गया।
विज्ञापन


इंसेट...
नकल लेकर आए कॉलेज

बरेली कॉलेज में नकल की पर्ची लेकर आए तीन परीक्षार्थियों को गेट पर ही तलाशी के दौरान पकड़ लिया गया। यह एमए के परीक्षार्थी थे और नकल की पर्ची जेब में रखकर लाए थे। पश्चिमी गेट पर इन्हें पकड़ने के बाद शिक्षकों ने कड़ी फटकार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed