फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

केबिन में बुलाकर दुर्व्यवहार करते हैं सर

Sun, 15 Mar 2015 01:02 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 15 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के केमिस्ट्री विभाग के विद्यार्थी शनिवार को प्रतिकुलपति प्रो. वीपी सिंह से मिले और दो शिक्षकों पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। छात्राओं ने कहा कि दोनों शिक्षक क्लास के बाद अपने केबिन में बुलाकर अभद्र व्यवहार करते हैं और व्यक्तिगत बातें पूछते हैं। छात्रों ने शिकायत की कि दोनों शिक्षकों का रवैया छात्रों के प्रति भी ठीक नहीं है। उनसे गालीगलौज करते हैं और जेल भिजवाने की बात कहकर हड़काते हैं। उनको कम नंबर देने और फेल करने की भी धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

एमएससी प्रथम वर्ष और द्वितीय वर्ष के ये विद्यार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ प्रति कुलपति से उनके चैंबर में मिले। उन्होंने कहा कि अब तक दो यूनिट की पढ़ाई ही हो पाई है लेकिन मिडडे सेम एग्जाम में पांचवीं यूनिट तक के सवाल पूछे गए हैं। छात्र-छात्राओं को परेशान करने के लिए जानबूझकर ऐसा किया गया। बता दें कि बृहस्पतिवार को इस पेपर का विद्यार्थियों ने बहिष्कार कर दिया था। प्रति कुलपति प्रो. सिंह ने विद्यार्थियों को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगर शिक्षक जांच में दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रति कुलपति से विद्यार्थियों के साथ मिलने वालों में एबीवीपी के प्रांत सहसंगठन मंत्री महेश राठौर, प्रदेश मंत्री यशवंत सिंह, विश्वविद्यालय संयोजक सुमित गुर्जर, योगेंद्र गंगवार, सचिन सिंह, सुनील गौतम, शिवम, प्रशांत, तनुज, जितेंद्र कश्यप, अभय चौहान, राजन वर्मा, मोहित, सुमित सैनी, निकिता, मोनिका, प्रिया, प्रियंका, आकांक्षा, रचना, क्षमा, सपना, सुरभि और हेमंत आदि प्रमुख थे। बता दें कि पिछले दिनों यह विद्यार्थी केमिस्ट्री के हेड से भी मिले थे।
विज्ञापन


वर्जन...

सारे विद्यार्थियों ने दोनों शिक्षकों पर शोषण का गंभीर आरोप लगाया है इसलिए मामला गंभीर है। इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। अगर शिक्षक दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। -प्रो. वीपी सिंह, प्रति कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed