फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज से विश्वविद्यालय तक प्रदर्शन ही प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2014 12:56 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
education

बरेली कॉलेज में रेगुलर परीक्षा फार्म के लिए सुबह काउंटर खोलने पर विद्यार्थियों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि वह प्रोसेसिंग फीस 200 रुपये नहीं देंगे। समाजवादी छात्र सभा, एनएसयूआई, अंबेडकर छात्र सभा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने काउंटर बंद करा दिया। पुलिस ने काउंटर खुलवाने की कोशिश की तो छात्रों की पुलिस से भी झड़प हो गई। बाद में रजिस्ट्रार को खुद बरेली कॉलेज पहुंचकर विद्यार्थियों को शांत करना पड़ा।

विज्ञापन

रजिस्ट्रार एके सिंह ने कहा कि विद्यार्थी चाहे ऑफलाइन फार्म जमा करें और चाहे ऑनलाइन, जैसे भी आसान लगे फार्म जमा कर सकते हैं। सबकी प्रोसेसिंग फीस 200 रुपये ही होगी। इसके बाद सभी काउंटर खोल दिए गए और विद्यार्थियों की भीड़ काउंटर पर फार्म जमा करने पहुंच गई।
विज्ञापन

तकरीबन  दस दिनों से बरेली कॉलेज में फार्म नहीं जमा हो रहे थे। विद्यार्थी यही कहकर काउंटर बंद करा दे रहे थे कि ऑनलाइन रेगुलर परीक्षा परीक्षा तब तक नहीं जमा करेंगे, जब तक कि कॉलेज की 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस कम नहीं की जाएगी। रुहेलखंड विश्वविद्यालय प्रोसेसिंग फीस तो नहीं कम कर पाया, लेकिन ऑफलाइन भी फार्म भरने का मौका दे दिया। रजिस्ट्रार एके सिंह ने कहा कि विद्यार्थी चाहे ऑफलाइन फार्म भरें, लेकिन उसे भी ऑनलाइन करा दिया जाएगा। विद्यार्थियों के विरोध प्रदर्शन की वजह परीक्षा फार्म जमा करने की प्रक्रिया में एक हफ्ते विलंब हुआ है। अब विश्वविद्यालय को परीक्षा फार्म जमा करने की तारीख भी आगे बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विद्यार्थी परिषद ने रजिस्ट्रार कार्यालय में दिया धरना

बरेली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विवि रजिस्ट्रार कार्यालय में धरना देकर निजी कॉलेजों में हो रही अवैध वसूली रोकने की मांग की। विद्यार्थियों ने कहा कि रजिस्ट्रार के  छापा मारने के बाद भी खुसरो कॉलेज विद्यार्थियों से अवैध वसूली कर रहा है।  खुसरो कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंचे। वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कालेज में रजिस्ट्रार के छापे के समय ज्यादा फीस वसूली को लेकर कालेज प्रबंधन को चेताया गया था, इसके बावजूद ज्यादा फीस वसूली हो रही है। रजिस्ट्रार एके सिंह ने ज्यादा फीस दे चुके विद्यार्थियों की सूची मांगते हुए कहा कि वह इसकी जांच कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed