फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

बरेली कॉलेज में दलाल बेच रहे फार्म

Sun, 21 Jun 2015 02:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 21 Jun 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
बरेली कॉलेज में दलाल बेच रहे फार्म
विज्ञापन

- सपा नेता के नौकर को 100 रुपये का फार्म 350 में बेचा
- शनिवार को काउंटरों पर बिके 2500 फार्म

अमर उजाला ब्यूरो

बरेली। बरेली कॉलेज में एडमिशन के लिए फार्म खरीदने को छात्र-छात्राओं की उमड़ रही भीड़ का फायदा उठाकर अंजान लोगों को दलालों ने ज्यादा दाम पर फार्म बेचने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया। एक सपा नेता ने अपने बेटे के एडमिशन लिए फार्म मंगाने के लिए अपने को नौकर भेजा, जिसे एक दलाल ने साढ़े तीन सौ रुपये का फार्म बेच दिया। जबकि फार्म की कीमत महज 100 रुपये है। बाद में सपा नेता ने दलाल का पता लगाने के लिए कुछ छात्र नेताओं को कॉलेज भेजा, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

बताया जाता है कि दलाल साइकिल स्टैंड के पास फार्म बेच रहा था। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ लोगों ने कॉलेज के काउंटर पर एक साथ 50-50 फार्म खरीदकर रख लिए हैं और यह भीड़ की लाइन में लगने से बचने के लिए लोगों को मनमाने दाम पर फार्म बेच दे रहे हैं। वहीं, शनिवार को कॉलेज काउंटरों पर ढाई हजार फार्म बिक गए। अब तक लगभग सात हजार फार्म बिक चुके हैं। इन्हें जमा करने के लिए कॉलेज ने अंतिम तिथि 30 जून तय की है। जुलाई प्रथम सप्ताह में कॉलेज मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed