फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

नकल के खेल में हो गए फेल

Tue, 10 Feb 2015 12:42 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 10 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ये मामले यूपी बोर्ड मुख्यालय ने इलाहाबाद में परीक्षा फार्मों की जांच के दौरान पकड़े हैं। इन परीक्षार्थियों से शिक्षा माफियाओं ने नकल की सहूलियत के लिहाज से मुफीद परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दिलाने के लिए अलग-अलग जिलों से फार्म भरवाए हैं। इनमें अधिकांश परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने बरेली के साथ ही शाहजहांपुर और अमरोहा से फार्म भरे हैं। यहां तक की शाहजहांपुर और बरेली के कई परीक्षार्थियों ने अपने जिले के साथ पूर्वांचल के बाराबंकी, गोंडा और अलीगढ़ जिले से भी फार्म भरे हैं।
अनुमान है कि यह खेल इसलिए किया गया ताकि एक जगह से नकल वाला परीक्षा केंद्र अलाट नहीं हुआ तो वह दूसरी जगह से परीक्षा दे पाएं। बोर्ड के अफसर भी मानते हैं कि शिक्षा माफियाओं ने इन परीक्षार्थियों की इसमें मदद की है लेकिन इन सभी परीक्षार्थियों के नकल करके पास होने के मंसूबे पूरे नहीं हो पाएंगे। यूपी बोर्ड ने इन्हें चिन्हित कर लिया है। इलाहाबाद मुख्यालय से इनके नामों की लिस्ट बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी गई है। सिर्फ हाईस्कूल की परीक्षा में इतने परीक्षार्थी चिन्हित होने से बोर्ड के अफसर भी हैरत में हैं। इंटर में इनकी संख्या और ज्यादा होने का अनुमान है, जिनकी अभी भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


इन परीक्षार्थियों के दोनों फार्म निरस्त कर दिए जाएंगे। इस साल बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। इनमें संस्थागत और व्यक्तिगत दोनों ही परीक्षार्थी शामिल हैं। -संजय उपाध्याय, क्षेत्रीय सचिव- यूपी बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed