फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

स्कूल में दो माह से पढ़ाई ठप

Fri, 15 May 2015 01:32 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 15 May 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन

रामगंगा नगर कालोनी के प्राथमिक विद्यालय परिसर में पिछले दो माह से नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। इसके चलते बच्चाें ने दो माह से स्कूल आना बंद कर दिया है। इसको लेकर अभिभावकों में शिक्षा विभाग के खिलाफ काफी गुस्सा है। उनका कहना है कि स्कूल नहीं खुलने के चलते बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है और शिक्षा विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई वैकल्पिक रास्ता निकाले जाने की मांग की है। शिक्षकाें के साथ स्थानीय लोगों ने भी इसकी शिकायत अधिकारियों से की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

रामगंगा नगर प्राथमिक विद्यालय में 255 बच्चे हैं जिनमें से अधिकांश बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। जबकि कुछ बच्चे अभी भी किसी तरह स्कूल पढ़ाई के लिए आते हैं। स्कूल परिसर में नाले का गंदा पानी भरा हुआ है। पानी से उठने वाले बदबू से स्कूल में शिक्षकों और बच्चों का बैठ पाना मुश्किल है। मच्छर भी पैदा हो रहे हैं। शिक्षकाें ने बीएसए से दो माह पहले ही शिकायत की थी, लेकिन उन्होंने बुधवार को डीएम के निर्देश के बाद स्कूल का दौरा किया। वहीं, अभिभावकों का कहना है कि स्कूल बंद हो से बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है और प्रशासन कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

कमजोर हो रही स्कूल की नींव
स्कूल चारों तरफ पानी से घिरा है। इससे स्कूल की नींव भी कमजोर हो रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर आयुक्त ने भी स्कूल का हाल देखा था, इसके बावजूद निकासी का इंतजाम नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो के साथ
- परिसर में दो माह से गंदा पानी भरा होने से स्कूल बंद है। जिसकी वजह से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।  - मोहसिन खान, निवासी
- डीएम, बीएसए, नगर आयुक्त सभी से शिकायत की है। लेकिन कुछ नहीं हुआ।- संतोष सागर
- बच्चों का मिड-डे मील भी प्रभावित है। बच्चे स्कूल नहीं आ रहे।- केसी पटेल, शिक्षक
- अब इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से करेंगे।- आशा शर्मा, प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed