{"_id":"b8f1246839467804565731834e7c85d3","slug":"education-hindi-news-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सम्मान के लिए किसी भी स्तर तक लड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सम्मान के लिए किसी भी स्तर तक लड़ेंगे
बरेली
Updated Wed, 13 May 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज की शिक्षक डॉ. क्षमा द्विवेदी के साथ अभद्रता करने वाले समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष हृदेश यादव को पकड़ने और छोड़ देने के ड्रामे के बाद बरेली कॉलेज शिक्षक संघ और खफा हो गया है। संघ की ओर से इस मामले में आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में शिक्षक संघ परीक्षाओं के बहिष्कार की पूर्व घोषणा फिर कर सकता है।
विज्ञापन
शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. वीपी सिंह ने बताया कि जिस तरह भुक्तभोगी शिक्षिका की ओर से माफी दिए बगैर ही हृदेश यादव को बिना जमानत छोड़ दिया गया, उससे सारे शिक्षक समुदाय को तगड़ा झटका लगा है। कॉलेज के शिक्षक इस कार्रवाई से सकते में हैं। जाहिर है कि कॉलेज के शिक्षकों के साथ बदसलूकी के मामलों को अगर ऐसे ही रफादफा किया जाता रहा तो इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति होती रहेगी। उन्होंने कहा कि कॉलेज के शिक्षकों को अपमानित होने से बचाने के लिए अब शिक्षक संघ किसी भी स्तर तक लड़ने को तैयार है। इसीलिए बैठक बुलाई गई है।
विज्ञापन
सोच रहा हूं, कॉलेज में छात्र इंसान बन रहे हैं या गुंडे: देवमूर्ति
बरेली कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के सचिव देवमूर्ति भी कॉलेज की शिक्षक डॉ. क्षमा द्विवेदी के साथ हुई अभद्रता से बेहद आहत हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक भगवान से भी बढ़कर होते हैं। उनका अपमान करने वालों का तो समाज से बहिष्कार होना चाहिए। बोले- इस घटना ने यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बरेली कॉलेज में छात्र इंसान बन रहे हैं या गुंडे। वह इस मामले में प्राचार्य से बात करेंगे और मैनेजमेंट कमेटी में मामला रखकर इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने और कॉलेज का माहौल सुधारने का समाधान तलाशने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
प्राचार्य बोले- मैंने माफ नहीं किया
प्राचार्य डॉ. सोमेश यादव ने एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा की इस बात को झूूठ बताया है कि उन्होंने हृदेश को माफ कर दिया था जिसके बाद उसे छोड़ा गया। डॉ. यादव ने कहा कि उन्होंने न हृदेश को माफ किया और न ही एफआईआर ही वापस ली है। बोले- मैं कौन होता हूं, उसे माफ करने वाला। अगर ऐसा करना होता तो एफआईआर के लिए शिक्षिका की तहरीर थाने क्यों भेजता। उन्होंने कहा कि सोमवार को हृदेश की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने कहा था कि अगर माफ करने का सवाल है तो डॉ. क्षमा द्विवेदी को बुला लिया जाए। वह उसे माफ नहीं करेंगे लेकिन न शिक्षिका आईं, न शिक्षक संघ के पदाधिकारी। प्राचार्य ने कहा कि जिनको शिकायत थी उन्हें मौके पर आना चाहिए था, वे क्यों नहीं आए।
मैंने किसी का अपमान नहीं किया: हृदेश
आरोपी सछास जिलाध्यक्ष हृदेश यादव ने मंगलवार को कहा कि उसने किसी का अपमान नहीं किया। सिर्फ छात्र हितों की बात को बेबाकी से रखा था लेकिन इस मामले को कथित शिक्षक संघ के ऐसे चंद नेता तूल दे रहे हैं जिनके गलत मुद्दों का हम विरोध करते रहे हैं। इसी का बदला लेने के लिए उसे फंसाने की साजिश की जा रही है।