फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Education department calls back shoes and bags

घटिया जूते और बस्ते वापस मंगाए 

Sat, 28 Apr 2018 12:56 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Sat, 28 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
Education department calls back shoes and bags
students
बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में करीब तीन लाख बच्चों के लिए घटिया क्वालिटी के जूतों और बस्तों की सप्लाई किए जाने पर शासन गंभीर हो गया है। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने बीएसए को आदेश भेजकर पिछले साल गारंटी पीरियड में ही फट गए जूते और बस्तों को वापस भेजने को कहा है। शासन के आए इस पत्र से उन विभागीय अफसरों में खलबली मच गई है जो पहले इस बात को सिरे से नकार रहे थे। 
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों में पढ़ रहे 3.13 लाख बच्चों के लिए सर्व शिक्षा अभियान के तहत जूते-मोजे और बस्ते खरीदे गए थे। अफसरों ने खरीद के नाम पर सरकार की मोटी रकम ठिकाने तो लगा दी लेकिन जूते और बस्तों की क्वालिटी चेक नहीं की। इनकी क्वालिटी बेहद घटिया होने से बच्चों को मिले जूते और बस्ते गारंटी पीरियड में ही फट गए। इतना ही नहीं बच्चों के साइज के न होने से सैकड़ों जोड़ी जूते अभी तक स्कूलों में डंप पड़े बर्बाद हो रहे है। विभागीय अफसरों के इनकी सुध न लेने से सरकारी रकम का दुरुपयोग हो रहा है। 
विज्ञापन

विभागीय अफसरों ने यह मामला जानकारी में आने के बाद भी कोई एक्शन नहीं लिया बल्कि जूते और बस्तों के अच्छी क्वालिटी के होने की बात कहते रहे। इधर, शासन ने इन मामलों को लेकर सक्रियता दिखाई है और बीएसए को आदेश देकर जूते और मोजे वापस करने का आदेश दिया है। प्रभारी बीएसए ऐश्वर्या लक्ष्मी ने बताया कि शिक्षा निदेशक का पत्र मिलने के बाद इस बारे में उन्होंने मातहतों को जरूरी निर्देश जारी कर दिए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed