फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education,Bed

टेकिप की आठ शोध परियोजनाओं को मिले 96 लाख

Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
education,Bed
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के आठ प्रोफेसरों की आठ शोध परियोजनाओं को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (टेकिप) की ओर से 96 लाख रुपये का बजट मंजूर किया गया है। तकनीकी शिक्षा को रोजगार परक बनाने के लिए यह प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

तकनीकी शिक्षा को रोजगारपरक बनाने वाली शोध परियोजनाओं के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद ने देश भर के विश्वविद्यालय के शिक्षकों से आवेदन मांगे थे। इसमें वर्ल्ड बैंक द्वारा संचालिततकनीकी शिक्षा सुधार कार्यक्रम के तीसरे चरण के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय की आठ शोध परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। टेकिप समन्वयक प्रो. मनोज कुमार सिंह के अनुसार रुहेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुलभ सचान, डॉ. अनुराग माहेश्वरी, डॉ. विनीत कुमार, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. प्रकाश चंद्र मिश्रा, डॉ. प्रभु ओमर और डॉ. आशुतोष कुमार सिंह के शोध इसके लिए चुने गए हैं। इन सभी को साल भर में चरणबद्ध ढंग से कुल 96 लाख रुपये मिलेंगे। इस राशि को भविष्य को ध्यान में रखते हुए रोजगारपरक शिक्षा के विकास संबंधी शोध पर खर्च किया जाएगा। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने इन सभी शिक्षकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed