{"_id":"5e2612228ebc3e4ad74f7da5","slug":"education-bareilly-news-bly3927713174","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोबारा लेट फीस वसूलने का विरोध, कुलपति से मिले एबीवीपी के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोबारा लेट फीस वसूलने का विरोध, कुलपति से मिले एबीवीपी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दोबारा लेट फीस वसूलने के विरोध में एबीवीपी के छात्र नेताओं ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल से मिलकर राहत देने की मांग की।
कुलपति से मिलने पहुंचे परिषद के विभाग संगठन मंत्री राहुल चौहान और महानगर मंत्री गौरव यादव ने कहा कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्राइवेट फार्म भरने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगाकर ऑनलाइन फार्म भरने का अवसर दिया है। इस दौरान जिन छात्र-छात्राओं ने 14 जनवरी तक फार्म ऑनलाइन भरे लेकिन किसी कारणवश कॉलेज में जमा नहीं कर पाए, उन्हें भी 500 रुपये लेट फीस के साथ कॉलेज में फार्म जमा करने का प्रावधान किया गया है। उन लोगों ने कहा कि एक बार जो छात्र लेट फीस ले चुके हैं, उनसे कॉलेजों में फार्म जमा करने के लिए दोबारा फीस न वसूली जाए। जिन छात्रों ने यह फीस जमा कर दी है, उनकी फीस वापस कर दी जाए। इस पर कुलपति ने परीक्षा नियंत्रक संजीव सिंह को कॉलेजों से बात कर सभी फार्म जल्दी जमा कराने को कहा है।