फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

तीन बाल वैज्ञानिकों का दूरदर्शन पर प्रसारण आज

Fri, 13 Dec 2019 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। अब बिना बिजली के भी वाशिंग मशीन से कपड़े धोना संभव हो सकेगा। ऐसा करके दिखाया है एसआर इंटरनेशनल स्कूल के तीन बाल वैज्ञानिकों ने। इसके अलावा बिजली के खंभे में करंट उतरने पर बजर से सूचना मिल जाएगी। तीसरा शोध काई से बायो फ्यूल तैयार करने पर है। इन तीनों शोधों का प्रसारण शुक्रवार को दूरदर्शन पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि छात्र कृष सेली ने एक वॉशिंग मशीन ऐसी बनाई है, जो सिलाई मशीन की तरह चलती है। इसकी सहायता से कपड़े धोए जा सकेंगे। स्कूल की छात्रा आकांक्षा सक्सेना ने एल्गो (काई) से बॉयो फ्यूल बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया है। वहीं छात्र अर्नब सक्सेना ने खंभे में उतरे करंट की सूचना देने वाला बजर बनाया है। उनके मुताबित, जब इस डिवाइस को खंबे पर लगा दिया जाएगा तो करंट उतरने की स्थिति में एक लाल लाइट जलने लगेगी और बजर आवाज करने लगेगा। स्कूल की एमडी रूमा गोयल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर भारत सरकार की संस्था इंस्पायर ने दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed