{"_id":"5dcdaf8b8ebc3e54cf09c4ef","slug":"education-bareilly-news-bly384037247","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 12 फरवरी से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 12 फरवरी से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा 12 से 25 फरवरी के बीच होगी। परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। इसके लिए मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल के फार्म 30 नवंबर तक भरे जाएंगे। यहां खास यह है कि इस बार मुंशी, मौलवी की परीक्षा का पैटर्न बदल दिया गया है। परिषद इस वर्ष मुंशी और मौलवी के छात्रों को सेकेंडरी और सीनियर सेकेंड्री की मार्कशीट देगा।
परिषद के सदस्य शहरयार से मिली जानकारी के अनुसार दरगाह के नासिर कुरैशी ने बताया कि मुंशी मौलवी की परीक्षा के पैटर्न में तब्दीली करते हुए आईसीएसई की तर्ज पर छात्रों को मुंशी की परीक्षा में 7 और आलिम की परीक्षा 6 पेपर देने होंगे। फाजिल की परीक्षा में 5 पेपर होंगे। परिषद ने हाई स्कूल के समकक्ष मुंशी की जगह सेकेंडरी और इंटर के समकक्ष मौलवी की जगह सीनियर सेकेंडरी की अंक तालिका देने का निर्णय लिया है। छात्रों को आवेदन फार्म और परीक्षा शुल्क ट्रेजरी चालान के माध्यम से जमा होगा।
आंतरिक परीक्षा के अंक जुड़ेंगे
मदरसा परिषद की परीक्षा के पैटर्न में इस वर्ष कई बदलाव किए गए हैं। इसी के तहत इस बार छात्रों के आंतरिक अंक परीक्षा में जोड़े जाएंगे। मसलन सुन्नी थियोलॉजी का पेपर पहले 100 अंकों का होता था, जबकि इस बार 80 नंबरों का होगा। इसमें 20 अंक आंतरिक परीक्षा के आधार पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
मदरसों में पहुंचे फार्म
बरेली। मदरसा शिक्षा परिषद के परीक्षा फार्म मदरसों में पहुंच गए हैं। दरगाह आला हजरत स्थित मदरसा मंजरे इस्लाम के जुबैर रजा खां ने बताया कि मदरसे के फार्म आ चुके हैं, जो 16 नवंबर से भरे जाएंगे। अंतिम तिथि 30 नवंबर है।