{"_id":"5dcdaf8d8ebc3e54c76ea4dc","slug":"education-bareilly-news-bly3839796197","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा से पहले ही टूटे नियम, बरेली कॉलेज फिर बना स्व परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा से पहले ही टूटे नियम, बरेली कॉलेज फिर बना स्व परीक्षा केंद्र
Fri, 15 Nov 2019 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर पाठ्यक्रम की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए हैं। 25 नवंबर से विश्वविद्यालय से संबद्ध 33 केंद्रों पर परीक्षाएं होंगी। मगर विश्वविद्यालय ने इस बार फिर नियमों को ताक पर रखकर बरेली कॉलेज को स्व परीक्षा केंद्र बना दिया है।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीबीए, बीसीए, बीलिब, बीएससी एग्रीकल्चर, बीकॉम फाइनेंसियल सर्विसेज, एलएलबी, एलएलएम, एमएसडब्ल्यू, पीजीडीसीए आदि पाठ्यक्रमों के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं जो 11 दिसंबर तक चलेंगी। बरेली और मुरादाबाद में 136 कॉलेजों की परीक्षा के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं लेकिन बरेली कॉलेज को एलएलबी की परीक्षा के लिए फिर स्व परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
बता दें कि दो साल पहले बरेली कॉलेज के एलएलबी छात्रों का परीक्षा केंद्र महाराजा अग्रसेन डिग्री कॉलेज में बनाया गया था जहां सामूहिक नकल किए जाने पर काफी हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
नौबत यहां तक आ गई कि पुलिस की मौजूदगी में परीक्षा करानी पड़ी थी। इसके बाद दूसरे कॉलेजों ने बरेली कॉलेज का परीक्षा केंद्र बनने से इनकार कर दिया था। कोई विकल्प तलाश करने के बजाय विश्वविद्यालय ने इस बार फिर बरेली कॉलेज को स्व परीक्षा केंद्र बनाकर पल्ला झाड़ लिया जबकि शासन ने स्थायी परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा रखी है।