{"_id":"5dc86a308ebc3e5b4123594e","slug":"education-bareilly-news-bly3835371170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चो! स्वेटर आ गए, इस बार ठंड में नहीं होगा ठिठुरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चो! स्वेटर आ गए, इस बार ठंड में नहीं होगा ठिठुरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। परिषदीय स्कूलों के सवा तीन लाख बच्चों को इस बार ठंड में ठिठुरना नहीं होगा। उनको कड़ाके की ठंड से पहले ही स्वेटर वितरित कर दिए जाएंगे। स्वेटर खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ब्लॉक पर भेजना शुरू कर दिया गया है। करीब पचास फीसदी से ज्यादा स्वेटर ब्लॉकों पर पहुंच गए हैं जो बच्चों को जल्द वितरित किए जाएंगे।
जिले के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे करीब सवा तीन लाख बच्चों को स्वेटर वितरित किए जाने हैं। पिछले साल ठंड के आखिर में बच्चों को स्वेटर नसीब हो पाए थे। कमीशनखोरी के खेल में स्कूलों द्वारा समय से स्वेटर खरीदे ही नहीं गए। पिछले साल जैसी गड़बड़ी न हो इसलिए केंद्रीय व्यवस्था कर स्वेटर खरीदे गए। खरीद प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और जल्द वितरण कराया जाएगा। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि स्वेटर ब्लॉकों में पहुंच रहे हैं। एक स्कूल में उन्होंने स्वेटर वितरित भी करा दिए हैं। बच्चों को जल्द स्वेटर मिल सकें इसलिए शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए गए हैं।