{"_id":"5daf61828ebc3e0179420833","slug":"education-bareilly-news-bly381291963","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में खुले नक्षत्रशाला और वेधशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में खुले नक्षत्रशाला और वेधशाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बरेली स्मार्ट सिटी में नक्षत्रशाला, वेधशाला और विज्ञान संग्रहालय खोलने के लिए कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत उन्होंने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि है इसके खुलने से यहां आम लोगों को खगोल विज्ञान की जानकारी मिलेगी और पर्यटन संबंधी गतिविधियां बढ़ेंगी।
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को लिखे पत्र में कहा है कि बरेली शहर स्मार्ट सिटी घोषित हो चुका है। यहां पर आईवीआरआई, बीएसएफ कैंप, मेडिकल कॉलेज, उत्तर भारत सैन्य मुख्यालय, जाट रेजीमेंट, पूर्वोत्तर रेलवे मंडल कार्यालय, एलपीजी प्लांट, इफको समेत कई प्रमुख प्रतिष्ठान हैं। त्रिशूल एयरबेस और निर्माणाधीन सिविल एयरपोर्ट यहां मौजूद है। बरेली कुमायूं का प्रवेश द्वार भी है, इसलिए यहां नक्षत्रशाला, वेधशाला और विज्ञान संग्रहालय जरूरी है। इससे छात्रों और अन्य लोगों को खगोल विज्ञान नजदीक से समझने को मौका मिलेगा। पत्र में कहा गया है कि दिल्ली और लखनऊ के बीच बरेली एक प्रमुख शहर है, इसलिए इसके खुलने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। गंगवार ने कहा कि इसके लिए उपयुक्त भूमि भी बरेली में आसानी से उपलब्ध हो जाएगी।