{"_id":"5d8d217d8ebc3e0159664ab9","slug":"education-bareilly-news-bly377785950","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज- बार-बार पेच फंसाने से परेशान जांच कमेटी अब सोमवार को लेगी निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज- बार-बार पेच फंसाने से परेशान जांच कमेटी अब सोमवार को लेगी निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जांच लटकाने के बार-बार अड़ंगा लगाए जाने से जांच कमेटी अब परेशान हो चुकी है। बृहस्पतिवार को डॉ. आरिफ नदीम ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश के बयान की कॉपी मांग ली। जांच कमेटी ने यह कॉपी तो उन्हें दे दी, साथ ही सोमवार को मामले पर निर्णय लेने की तैयारी कर ली है।
गणित विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने साथी शिक्षक डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाकर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा से शिकायत की थी। इस मामले की जांच डॉ. नसीम अख्तर, डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. अनीता सिंह कर रही हैं। डॉ. पूनम सिंह अपने लिखित बयान जांच कमेटी को उपलब्ध करा चुकी हैं। मगर डॉ. आरिफ नदीम जवाब देने में लगातार टालमटोल कर रहे हैं। पहले उन्होंने जांच कमेटी से डॉ. पूनम की शिकायत की कॉपी मांगी, फिर प्राचार्य से की गई शिकायत की कॉपी मांगी और अब बृहस्पतिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मुकेश के बयान की कॉपी मांग ली है। जांच कमेटी ने मुकेश के बयान की कॉपी तो उन्हें उपलब्ध करा दी है। सूत्रों का कहना है कि लगातार टालमटोल के चलते कमेटी सोमवार तक इस मामले का निपटारा करने की तैयारी में है, फिर चाहें डॉ. आरिफ नदीम जवाब दें या फिर न दें।