{"_id":"5d867f3b8ebc3e01403182af","slug":"education-bareilly-news-bly3771363129","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय के मीडिया सेंटर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय के मीडिया सेंटर का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बदहाली से जूझ रहे रुहेलखंड विश्वविद्यालय के मीडिया सेंटर के दिन फिर बहुरेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यहां के उपकरणों को दुरुस्त कराने के साथ ही व्यवस्थाएं भी सही कराने के निर्देश दिए हैं।
बरेली मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में ही सबसे पहले पत्रकारिता के कोर्स की पढ़ाई शुरू हुई थी। आधुनिक उपकरणों से लैस इस विभाग का मीडिया सेंटर छात्र-छात्राओं को खूब आकर्षित करता था और यहां के शुरुआती बैच फुल रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे इसका क्रेज कम होने लगा और मीडिया सेंटर के उपकरण भी प्रयोग न होने से खराब होने लगे। अब यहां के कई उपकरण तो प्रयोग करने के योग्य ही नहीं बचे हैं, वहीं ज्यादा छात्र-छात्राएं भी एडमिशन लेने नहीं आते। इस वजह से यह विभाग बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मीडिया सेंटर को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसका प्रयोग दोबारा शुरू हो सके। ब्यूरो