{"_id":"5d868a738ebc3e015966465f","slug":"education-bareilly-news-bly377113643","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम ने दिया बयान चपरासी के सामने हुई मुझसे बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम ने दिया बयान चपरासी के सामने हुई मुझसे बदसलूकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज के गणित विभाग प्रकरण में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने जांच समिति को अपने विस्तृत लिखित बयान सौंप दिया है। इस बयान में उन्होंने कहा है कि पूरा घटनाक्रम चतुर्थ श्रेणी कर्मी मुकेश के सामने हुआ था। अब जांच समिति सोमवार को मुकेश के भी बयान दर्ज करेगी। आरोपों में घिरे एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम भी सोमवार को ही जवाब दाखिल करेंगे।
बरेली कॉलेज के गणित विभाग में वरिष्ठता पर विवाद के बीच 11 सितंबर को एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पूनम सिंह ने अपने साथी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आरिफ नदीम पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा से शिकायत की थी। प्राचार्य ने इसकी जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी। कमेटी बनाने के अगले ही दिन इसकी तीन सदस्य किनारा कर गईं। प्राचार्य ने कोरम पूरा करने के लिए डॉ. अनीता सिंह को कमेटी में शामिल किया है। इसके बाद शनिवार को डॉ. पूनम सिंह जांच कमेटी के समक्ष प्रस्तुत होकर विस्तृत लिखित बयान दिया। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी मुकेश की मौजूदगी में पूरी घटना हुई थी। जांच कमेटी ने डॉ. आरिफ नदीम को डॉ. पूनम की शिकायत की आधिकारिक कॉपी सौंपते हुए सोमवार तक जवाब दाखिल करने को कहा है।
डॉ. पूनम सिंह ने बयान दे दिए हैं। अब सोमवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मी मुकेश के बयान लिए जाएंगे। डॉ. आरिफ को शिकायत की सत्यापित कॉपी देकर सोमवार तक जवाब मांगा है। - डॉ. नसीम अख्तर, संयोजक जांच कमेटी