{"_id":"5d5daa9a8ebc3e6c4c2a11f7","slug":"education-bareilly-news-bly37313198","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत की तैयारियां तेज, कुलपति ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत की तैयारियां तेज, कुलपति ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दो सितंबर को होने वाले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। बुधवार को कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला ने विश्वविद्यालय में आयोजन स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते इस बार रुहेलखंड विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह गर्ल्स हॉस्टल के सामने खाली पड़े ग्राउंड में होगा। बुधवार को इस ऊंचे-नीचे मैदान के गड्ढे भरने के साथ ही उसे समतल करने और झाड़ियां साफ करने का काम शुरू कर दिया गया। दोपहर में कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल ने सुरक्षा प्रभारी सुधांशु शर्मा समेत अन्य अधिकारियों के साथ परिसर में भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने पूरे परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ का कोई जवाब न मिलने के चलते उनके आयोजन में शामिल होने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन अब भी असमंजस में है। हालांकि मुख्य अतिथि भारतीय शोध प्रतिष्ठान, ऋषिकेश के संस्थापक स्वामी चिदानंद सरस्वती का नाम फाइनल हो चुका है और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी कार्यक्रम की अध्यक्षता की सहमति दे चुकी हैं।