{"_id":"5d59acfc8ebc3e89f3383177","slug":"education-bareilly-news-bly3727491193","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा, बिना रिजल्ट आए कर दिया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा, बिना रिजल्ट आए कर दिया आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने अभी बीटीसी, डीएलएड समेत कुछ कोर्स का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। लेकिन इन कोर्स के छात्र-छात्राओं ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया तो डिग्री कॉलेजों ने भी उसे सही ठहराते हुए समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित कर दिया। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने इसे फर्जीवाड़ा का मामला मानते हुए मान्यता निरस्त करने या ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीटीसी प्रथम वर्ष, एएनएम/जीएनएम, डीएलएड स्पेशल एजुकेशन समेत कुछ कोर्स का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। इसके बावजूद दशमोत्तर छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए इन कोर्स के छात्र-छात्राओं ने फर्जी दस्तावेज लगाकर आवेदन कर दिया है। इसमें लापरवाही दिखाते हुए इनके कॉलेजों ने भी छात्र-छात्राओं के आवेदन समाज कल्याण विभाग को अग्रसारित कर दिए। मामला पकड़ में आने पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कॉलेजों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यह मामला धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार करने का है, जिसके चलते उनकी मान्यता निरस्त हो सकती है और ब्लैकलिस्ट भी किया जा सकता है। उन्होंने कहा है कि कॉलेज छात्रवृत्ति के लिए आवेदन अग्रसारित करने से पहले उसका रिजल्ट घोषित होना भी सुनिश्चित कर लें। उन्होंने हिदायत दी है कि कॉलेज अपने स्तर से ही ऐसे आवेदन चेक करके निरस्त करने की कार्रवाई करें।