{"_id":"5d570ed58ebc3e89c003847e","slug":"education-bareilly-news-bly372504146","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का असर, खाली रहे क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं का असर, खाली रहे क्लास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। छुट्टियों के बाद शुक्रवार को बरेली कॉलेज खुला लेकिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम रही। शिक्षकों का कहना है कि तीन दिन बाद इंप्रूवमेंट परीक्षाएं होने के चलते बाहर से आने वाले छात्र-छात्राएं अभी कॉलेज नहीं आ रहे हैं।
बकरीद के अवकाश पर 12 और 13 अगस्त की छुट्टी के बाद 14 अगस्त को बरेली कॉलेज खुला था। इसके बाद 15 अगस्त को रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एकसाथ पड़ गए। शुक्रवार 16 अगस्त को कॉलेज खुला लेकिन बहुत कम छात्र-छात्राएं ही पहुंचे, जिसके चलते अधिकांश कक्षाओं में सन्नाटा पसरा रहा। शिक्षकों का कहना है कि 20 अगस्त से इंप्रूवमेंट की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 30 अगस्त तक चलेंगी। इस बीच 18 अगस्त को रविवार है और 19 अगस्त को परीक्षाओं की तैयारी होगी। पढ़ाई के लिए शनिवार 17 अगस्त का सिर्फ एक दिन ही बीच में है। ऐसे में दूर दराज के तमाम छात्र जो शहर में किराए पर कमरा लेकर पढ़ने आते हैं, वे इंप्रूवमेंट परीक्षा के बाद ही लौटेंगे।