{"_id":"5d4dd0da8ebc3e6cb713d4cc","slug":"education-bareilly-news-bly37185851","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 11 अगस्त से अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां बता दें कि आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए कवायद शुरू कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार पीएचडी करने के इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 11 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। हालांकि यह अभी तय नहीं है कि आवेदन कब तक स्वीकार किए जाएंगे। बता दें कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल से ही पीएचडी की प्रवेश परीक्षा कराने की प्रक्रिया शुरू की है। सत्र 2019-20 में यह प्रक्रिया लगातार दूसरी बार की जा रही है। पीएचडी के कोआर्डिनेटर प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही विश्वविद्यालय ने अपने स्तर की तैयारी शुरू कर दी है। जल्दी ही प्रवेश परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जाएगी।
तकनीकी कोर्स में खाली सीटों पर एडमिशन 14 अगस्त को
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस में बीटेक, बीफार्मा जैसे तकनीकी कोर्स की खाली सीटों पर 14 अगस्त को एडमिशन होंगे। इसके लिए छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी गई है। सभी आवेदकों को सुबह आठ बजे विद्युत अभियांत्रिकी विभाग में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि विश्वविद्यालय में बीटेक में 80, बी फार्मा में 40, एमसीए में 20 सीटें खाली हैं। इन सीटों के लिए ही यह काउंसलिंग की जाएगी, जिसके लिए पिछले दिनों आवेदन लिए जा चुके हैं।