{"_id":"5d4b2e7e8ebc3e6d1c21613c","slug":"education-bareilly-news-bly371561287","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाय की दुकान पर ही हल हुआ पेपर, ऑडियो के बाद वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाय की दुकान पर ही हल हुआ पेपर, ऑडियो के बाद वीडियो वायरल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीगंज। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) का बैक पेपर लीक होने और ऑडियो वायरल होने के बाद बुधवार को परीक्षा में सख्ती कर दी गई। आईटीआई के प्रधानाचार्य पेपर लीक होने की घटना से इन्कार कर रहे हैं लेकिन बुधवार को इसका वीडियो भी वायरल हो गया। वहीं, परीक्षा केंद्र के पास जिस चाय की दुकान पर पेपर हल कराने की बात सामने आई थी, वह बुधवार को बंद रही लेकिन पहली पाली के पेपर फिर बिखरे नजर आए।
इन दिनों आईटीआई के छात्रों के बैक पेपर कराए जा रहे हैं, जिसका परीक्षा केंद्र शांति मौर्य हायर सेकेंडरी स्कूल में बनाया गया है। मंगलवार को इलेक्ट्रीशियन फिटर थ्योरी का पेपर स्कूल के पास ही एक चाय की दुकान पर हल कराया जा रहा था। इसका ऑडियो और प्रश्नों के उत्तर लिखा एक कागज व्हाट्सएप पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि ऑडियो में शिक्षक बच्चों को पेपर हल कराने की बात कह रहे हैं और तीन हजार रुपये में पेपर बिकने की बात सामने आई थी। ऑडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मच गया है। बुधवार को भी दोनों पालियों में विभिन्न ट्रेड के पेपर कराए गए लेकिन बुधवार की घटना के बाद सख्ती बढ़ा दी गई है। वहीं, परीक्षा केंद्र शांति मौर्य स्कूल की प्रबंधक शांति मौर्य ने पेपर आउट होने की बात को फिर नकार दिया और इसे कॉलेज को बदनाम करने की साजिश बताई। लेकिन नकल के ऑडियो की बातचीत के बाद बुधवार को चाय की दुकान पर पेपर हल करने का वीडियो भी वायरल हो गया।
बिखरे दिखे पहली पाली के पेपर
चाय की जिस दुकान पर पेपर हल कराने की बात सामने आई थी, बुधवार को वह बंद रही। हालांकि पास के ही एक व्यक्ति ने मंगलवार को उसकी दुकान पर काफी भीड़ लगी होने की बात कही। वहीं, बुधवार दोपहर को यहां सुबह की पाली के पेपर फिर बिखरे नजर आए लेकिन किसी ने नकल की बात नहीं कही।
विज्ञापन
पहले नकारे आरोप, फिर बैकफुट पर आए
आईटीआई के प्रधानाचार्य राजकुमार शाक्य ने बुधवार को आईटीआई का बैक पेपर लीक होने की घटना को नकार दिया। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं परीक्षा व्यवस्था देखने गया था। वहीं, ऑडियो के बाद जब बुधवार को वीडियो भी वायरल हो गया तो वह बैकफुट पर आ गए और मामले की जांच कराने की बात कही।