फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

दो चरणों में मांगे आवेदन फिर भी हजारों सीटें खाली

Thu, 01 Aug 2019 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक परास्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए बुधवार को आखिरी दिन रहा। सभी महाविद्यालयों में दिन भर चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी तकरीबन 40 हजार से अधिक स्नातक, परास्नातक की सीटें खाली रह गईं हैं।
विज्ञापन

बता दें कि मुरादाबाद और बरेली मंडल के रुहेलखंड विश्विद्यालय से संबद्ध 550 से अधिक डिग्री कॉलेजों के लिए आठ अप्रैल को प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष की दो लाख से अधिक सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का बुधवार को आखिरी दिन था। आखिरी दिन महज छह हजार ही प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए जिसके चलते करीब 40 हजार सीटें खाली रह गईं हैं।
विज्ञापन

बीपीएड में सभी को मिलेगा प्रवेश
विश्वविद्यालय के बीपीएड के लिए चल रहे प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 140 ने लिखित और फिजिकल परीक्षा पास की है। संभावना है कि इन सभी का कोर्स में प्रवेश हो जाएगा। बताते हैं कि विश्वविद्यालय में बीपीएड की 300 सीटों पर आवेदन मांगे गए थे। इसमें 338 आवेदन में 238 परीक्षा में बैठे। लिखित और फिजिकल परीक्षा में 140 सफल घोषित किए गए। सीटें अधिक और छात्र संख्या आधे से कम होने पर सभी का प्रवेश तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएलएड में 144 ने कराई काउंसलिंग
विश्वविद्यालय में चल रहे बीएलएड प्रवेश प्रक्रिया का बुधवार को दूसरे चरण का आखिरी दिन रहा। बुधवार को प्रवेश के लिए 2451-2900 रैंक तक के 144 अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। इसमें से 144 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed