{"_id":"5d3af0e28ebc3e6c9e1b98dd","slug":"education-bareilly-news-bly37006202","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमए में एडमिशन लेने की अंतिम तिथि आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमए में एडमिशन लेने की अंतिम तिथि आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। डिग्री कॉलेजों में एमए में एडमिशन लेने की चाह रखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 27 जुलाई विश्वविद्यालय की ओर से अंतिम तिथि रखी गई है। निर्धारित तिथि निकल जाने बाद विद्यार्थी किसी भी डिग्री कॉलेज में एमए में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर एमए में प्रवेश लेने के लिए 26 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट को खोला गया था, जिन छात्र-छात्राओं ने वेबसाइट पर पंजीकरण कर लिया है, उन सभी के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 27 जुलाई तक का समय दिया गया है, ताकि वह संबंधित कॉलेजों में एमए के लिए आवेदन कर दें। प्राप्त आवेदनों के बाद में 28 से 30 जुलाई के बीच में कॉलेज प्रशासन की ओर से एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव सक्सेना ने बताया कि उनके यहां पर समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और संस्कृत विषय में 80-80 सीटें हैं। इनमें कुछ सीटें ही बची हैं। चूंकि विश्वविद्यालय ने अंतिम तिथि 27 जुलाई दी है, ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं आएंगे, उनके बची हुई सीटों के आधार पर एडमिशन लिए जाएंगे।