फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   education

एमएससी में अब सीधे एडमिशन की तैयारी

Fri, 19 Jul 2019 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
education
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमएससी प्रथम वर्ष की पहले चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मगर आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसके चलते निजी कॉलेज संचालक चिंतित हैं। अब विश्वविद्यालय इन सीटों पर बीएड की तरह कॉलेज प्रशासन को सीधे एडमिशन लेने की राहत देने की तैयारी कर रहा है। कुलपति प्रो. अनिल शुक्ल की मंजूरी मिलते ही यह आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के बाद रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएससी बॉटनी, जूलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री समेत अन्य पाठ्यक्रम के लिए दो जुलाई को काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की थी। विश्वविद्यालय कैंपस में ही चल रही यह काउंसलिंग 13 जुलाई को पूरी हो चुकी है। लेकिन इन पाठ्यक्रम में आधी से ज्यादा सीटें खाली हैं। कुछ पाठ्यक्रम में तो चौथाई सीटें तक नहीं भरी हैं। बताया जाता है कि यह सारी सीटें निजी कॉलेज की हैं, जिसके चलते उनकी चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में पिछल साल की तर्ज पर ही विश्वविद्यालय कॉलेजों को एमएससी के विभिन्न पाठ्यक्रम में सीधे एडमिशन लेने की सहूलियत देने की तैयारी में है। कुलपति की मंजूरी मिलते ही यह आदेश जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वालों को ही मौका
कॉलेजों को सीधे प्रवेश लेने से पहले उसका विज्ञापन प्रकाशित कराना होगा और उसके बाद वे एडमिशन ले सकेंगे। एडमिशन भी उन्हीं छात्र-छात्राओं के लिए जाएंगे, जो रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए हों और उन्हें कोई वैध रैंक मिली हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएससी पाठ्यक्रम एडमिशन कुल सीटें
जूलॉजी/एनीमल साइंस 477 1014
बॉटनी/प्लांट साइंस 306 1275
फिजिक्स/एप्लाइड फिजिक्स 351 1597
केमिस्ट्री/एप्लाइड केमिस्ट्री 518 2192
मैथ्स/एप्लाइड मैथ्स 465 2919
इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री 32 60

आज से होगी एमफिल की काउंसलिंग
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमफिल इतिहास की काउंसलिंग आज शुक्रवार और शनिवार 20 जुलाई को होगी। इसमें 16 सीटों पर 34 दावेदार हैं। बता दें कि रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमफिल प्रवेश परीक्षा में गरीब सवर्ण कोटा समेत 16 सीटों के लिए 71 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसकी प्रवेश परीक्षा में 34 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्रो. विजय बहादुर सिंह यादव ने बताया कि इन अभ्यर्थियों की सूची विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed