{"_id":"5d20fe828ebc3e6d1766e460","slug":"education-bareilly-news-bly3676428153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटेट आज: डेढ़ घंटे पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटेट आज: डेढ़ घंटे पहले पहुंचें परीक्षा केंद्र पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर के 66 केंद्रों पर रविवार को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) की परीक्षा होगी। जिसमें 25 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के संबंध में शनिवार को डीपीएस में हुई बैठक में सिटी कोऑर्डिनेटर वीके मिश्रा ने बताया छात्रों को समय से करीब डेढ़ घंटा पहले केंद्र पर पहुंचने को कहा है। एक पेन, आईडी कार्ड और एडमिट कार्ड साथ लाने को कहा है।
दो पालियों में आयोजित होने वाली सीटेट परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 से शाम 4.30 बजे तक होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और मोबाइल फोन लेकर आना मना है। साथ ही, परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों को सघन चेकिंग से होकर गुजरना होगा। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए ऑब्जर्वर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।