फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E sewa hangs as users lined up to increase load

बिजली कैंप में लोग बढ़वाने पहुंचे लोड

Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 15 Feb 2018 08:24 PM IST
विज्ञापन
E sewa hangs as users lined up to increase load
electricity
विद्युत विभाग ने शहर में 19 स्थानों पर एक दिवसीय कैंप लगाए। इनमें लोड बढ़वाने और नए कनेक्शन जारी करने आदि की सुविधाएं मौके पर उपलब्ध कराईं गईं। पौने दो लोगों ने अपने कनेक्शनों पर लोड बढ़वाए और बिल संशोधन हुए। गुरुवार सुबह दस बजे से उपकेंद्रों और प्रमुख स्थानों पर आयोजित विभागीय कैंपों में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं, अफसरों ने मौके पर ही निस्तारित करा दीं। लोड बढ़वाने पहुंचे लोगों के अनुबंधन आदि औपचारिकताएं पूरी कराईं गईं। पौने दो सौ लोगों के कनेक्शनों पर 311 केवीए लोड बढ़ा है, इससे अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। नए कनेक्शन लेने वालों में रुचि कम ही दिखी, इसलिए 17 आवेदन मिले, उनका निस्तारण कर दिया गया। चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल के निर्देशन में लगे कैंपों में एसई शहर एनके मिश्रा, अधीक्षण अभियंता संदीप सक्सेना, पीए मोंगा, अंबरीश श्रीवास्तव, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ई- सुविधा नेटवर्क ठप
वेतन आदि नहीं मिलने से नाराज कर्मियों ने ई- सुविधा नेटवर्क सर्वर ठप कर दिया। यह सुविधा निजी फर्म संचालित करती है। सर्वर ठप होने से बिजली बिल और चेक जमा नहीं हो पाए। पिछले दो दिन से ठप काम से उपभोक्ता परेशान थे। प्रभावित कर्मियों ने एसई शहर एनके श्रीवास्तव से मिलकर समस्या बताई तो फर्म ने वेतन जारी किया। इसके बाद आधा अधूरा कामकाज शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed