फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   E-challan...not getting information, licenses getting suspended

Bareilly News: ई-चालान... नहीं मिलती सूचना, निलंबित हो रहे लाइसेंस

Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 06 May 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
E-challan...not getting information, licenses getting suspended
बरेली। ई-चालान से ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग का काम जहां आसान हुआ है, वहीं वाहन स्वामियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रोजाना शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से यातायात नियम तोड़ने पर 1000-1200 वाहनों के चालान हो रहे हैं, लेकिन वाहन स्वामियों तक इसकी सूचना नहीं पहुंच रही। लगातार तीन बार चालान होने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने तक की कार्रवाई हो जा रही है। ऐसे में वाहन स्वामी परेशान हैं।
विज्ञापन

ई-चालान की सूचना वाहन स्वामियों को एसएमएस के जरिये भेजी जाती है। वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज होने के कारण ई-चालान की सूचना वाहन स्वामियों तक नहीं पहुंच पाती। आईसीसीसी की ओर से भी समय से सूचना नहीं भेजी जाती। ऐसे चालानों की सूची परिवहन विभाग को भेज दी जाती है। जिन वाहनों का लगातार तीन बार से ज्यादा चालान हो चुका होता है, संबंधित वाहन स्वामियाें के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया जाता है।
विज्ञापन

ई-चालान होने के बाद एक सप्ताह तक वाहन स्वामी खुद ही ऑनलाइन जुर्माना जमा कर सकते हैं। इसके बाद चालान को परिवहन विभाग और फिर कोर्ट भेज दिया जाता है। ऐसे में वाहन स्वामियों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ता है। तय समय में जुर्माना जमा न करने पर इसकी राशि भी बढ़ा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नंबर अपडेट कराना वाहन स्वामी का काम
एसपी ट्रैफिक शिवराज का कहना है कि आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट कराना वाहन स्वामी की जिम्मेदारी है। ई-चालान के बाद वाहन स्वामी को मोबाइल नंबर पर मैसेज के जरिये सूचना दी जाती है। इसके लिए उनको अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी है।
दो महीने में 11 चालान, सूचना एक बार भी नहीं मिलीं
सुरेश शर्मा नगर निवासी अंकुर गुप्ता की बाइक के बीते दो माह में 11 चालान हो गए। सभी चालान सुरेश शर्मा नगर के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये हुए। ट्रैफिक पुलिस ने उनका ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के लिए परिवहन विभाग को लिख दिया। इसके बाद अंकुर को सूचना मिली तो वह परिवहन विभाग पहुंचे। अंकुर का कहना है कि उन्हें एक बार भी चालान की सूचना नहीं मिली। अब वह जुर्माना जमा करने के लिए चक्कर लगा रहे हैं।

वर्जन
आईसीसीसी के जरिये जो ई-चालान किए जाते हैं, मैसेज के जरिये उसकी सूचना वाहन स्वामियों को दी जाती है। कुछ मामलों में दिक्कतें आ रही हैं। ऐसे में लोगों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराने की जरूरत है। - दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed