Bareilly News: पांच रुपये तक महंगा हुआ ई-बसों का सफर, किराया बढ़ाने से आमदनी घटी
नई किराया सूची के अनुसार तीन किमी तक की यात्रा के लिए अब 10 की जगह 12 और छह किमी के लिए 15 की जगह 20 रुपये देने होंगे। नया किराया लागू होने से ई-बसों की आमदनी में भी गिरावट हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में संचालित ई-बसों के किराये में पांच रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ा किराया लागू होने के बाद ई-बसों की आमदनी में गिरावट आने लगी है। सिटी बस सर्विसेज प्रबंधन ने दो माह पहले किराये में एक से पांच रुपये तक कटौती की थी। अब किराया बढ़ा दिया गया है।
शहर में छह रूटों पर 24 ई-बसों का संचालन होता है। इनमें तीन किमी तक की यात्रा के लिए किराया 11 रुपये निर्धारित किया गया था। किराया ज्यादा होने के कारण बसों में सवारियां कम बैठ रही थीं। 31 मई को सिटी बस सर्विसेज बोर्ड की बैठक में किराया घटाकर तीन किमी तक 10 रुपये कर दिया गया था।
ये भी पढ़ें- बरेली में सीधी कांड जैसा केस: युवक को बंधक बनाकर पीटा, चेहरे पर किया पेशाब, पीड़ित ने प्रधान पर लगाया आरोप
इसके बाद बसों का प्रतिदिन का लोड फैक्टर 35 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये तक पहुंच गया। दो महीने के बाद ही प्रबंधन ने किराये में दो से पांच रुपये तक का इजाफा कर दिया है। 15 अगस्त से बढ़ा हुआ किराया लागू होने के बाद ई-बसों की रोजाना की आमदनी में आठ हजार रुपये तक की कमी आई है।
अब इतना देना पड़ेगा किराया
नई किराया सूची के अनुसार तीन किमी तक की यात्रा के लिए अब 10 की जगह 12 और छह किमी के लिए 15 की जगह 20 रुपये देने होंगे। फरीदपुर रोड पर रजऊ परसपुर और भोजीपुरा रोड पर सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट तक बसों में ज्यादा यात्री सफर करते हैं। इन दोनों रूटों पर पांच रुपये तक किराया बढ़ा है।
सिटी बस सर्विसेज की डिपो प्रभारी मानसी दीक्षित ने बताया कि किराये में एकरूपता लाने के लिए वृद्धि् पहले से प्रस्तावित थी, जिसे लागू कर दिया गया है। बढ़ा हुआ किराया लागू होने के बाद आमदनी में मामूली कमी आई है।