{"_id":"5d77560c8ebc3e93ad104009","slug":"dudhwa-tiger-reserve-closing-ceremony-of-health-camp-for-elephants","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथी चखेंगे दावत, हेल्थ कैंप का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथी चखेंगे दावत, हेल्थ कैंप का समापन
Tue, 10 Sep 2019 01:29 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व के हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों के स्वास्थ्य परिक्षण कार्यशाला का समापन हुआ। इस अवसर पर हाथियों की दावत का आयोजन किया गया। जिसमें दुधवा के पालतू हाथियों को उनके पसंदीदा गन्ना, खीरा, गुड़, तरबूज, अनानास, केले आदि व्यंजन परोसे गए।
विज्ञापन
यह आयोजन हर वर्ष उनके स्वास्थ्य जांच शिविर के समापन के दिन किया जाता है। पिछली बार मैलानी डिपो पर समापन के दिन इसका आयोजन किया गया था। जिसमें हाथियों ने जमकर दावत उड़ाई थी।
विज्ञापन
इस दावत में हाथियों के पसंदीदा भोजन के अलावा अन्य पौष्टिक भोजन भी कराया जाता है ताकि उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे। छनगानाला गैंडा परियोजना, सलूकापुर और बेस कैंप दुधवा के मिला कर करीब 22 हाथियों को दावत दी गई है।
विज्ञापन
इस दौरान दुधवा के एफडी संजय पाठक, डिप्टी डायरेक्टर मनोज सोनकर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ कोआर्डिनेटर डॉ. मुदित गुप्ता, वेस्ट बंगाल वेटरनरी डॉ. के के शर्मा, वाइल्ड लाइफ वार्डन दुधवा शशिकांत अम्बरेश आदि मौजूद रहे।