फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   dudhawa jungal

अब सैलानी ले सकेंगे थारू व्यंजनों का मजा

Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
dudhawa jungal
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। दुधवा नेशनल पार्क आने वाले सैलानियों को थारू संस्कृति से रूबरू कराने तथा उनके व्यंजनों की पहचान कराने के उद्देश्य से पार्क प्रशासन शनिवार से थारू थाली की शुरुआत करने जा रहा है। यह दुधवा की अनूठी पहल है तथा इससे थारू जनजाति की पहचान व उनके व्यंजनों की धमक दूर दूर तक होगी।
विज्ञापन

दुधवा घूमने आने वाले सैलानियों को थारू संस्कृति से अवगत कराने व उनके व्यंजनों से परिचित कराने का काम शनिवार से शुरू होगा। इसके तहत दुधवा पर्यटन परिसर में सैलानियों को थारू थाली उपलब्ध कराई जाएगी। डीडी मनोज सोनकर ने बताया कि भोजन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी बलेरा महिला ईको समिति को दी गई है। ईको समिति की प्रमुख राजकुमारी को बनाया गया है और उनकी ही देखरेख में सैलानियों को थारू व्यंजन परोसा जाएगा। इससे थारू जनजाति के व्यंजनों की दूर दूर तक पहचान होगी।
विज्ञापन

--
थाली में होंगे पांच तरह के व्यंजन
डीडी मनोज सोनकर ने बताया की थारू थाली में कम से कम पांच तरह के भोज्य पदार्थ होंगे। कीमत लगभग 200 से 250 रुपये प्रति थाली होगी। डीडी ने बताया की थारू थाली में परोसे जाने वाले भोजन को वह तथा फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक पहले से चख चुके हैं और उसी आधार पर उसे पर्यटकों को परोसे जाने की स्वीकृति दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed