{"_id":"667788999aebea195609c374","slug":"dtts-technical-flaws-have-been-resolved-driving-test-work-has-started-bareilly-news-c-4-bly1015-425480-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डीटीटी की तकनीकी खामियां दूर, ड्राइविंग टेस्ट का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डीटीटी की तकनीकी खामियां दूर, ड्राइविंग टेस्ट का काम शुरू
Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
बरेली। परसाखेड़ा स्थित ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक (डीटीटी) की कमियों को दूर करने के बाद ड्राइविंग टेस्ट का काम शुरू हो गया है। हाई वोल्टेज से यहां सीपीयू, सेंसर और एसी आदि फुंकने से टेस्टिंग का काम रुक गया था। इस वजह से ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं हो पा रहे थे।
परिवहन विभाग का परसाखेड़ा में डीटीटी है। चार पहिया वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले लोगों के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के लिए पहले सेंसर युक्त कंप्यूटराइज ट्रैक पर टेस्ट देना होता है। अगर वह टेस्ट में पास होते हैं तभी ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जाता है। 14 जून को हाई वोल्टेज आने के कारण ट्रैक पर लगे सेंसर, कंप्यूटर के सीपीयू, एसी समेत अन्य उपकरण फुंक गए थे।
इसके बाद से केवल दो पहिया वाहनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस का आवेदन करने वालों का ही टेस्ट हो पा रहा था। चार पहिया वाहनों के लिए आवेदन करने वाले 450 से ज्यादा लोगों को आगे की तिथियां आवंटित कर दी गई थीं।
विज्ञापन
अब ट्रैक पूरी तरह से दुरुस्त हो गया हे। इसके बाद शुक्रवार से यहां ड्राइविंग टेस्ट का काम शुरू हो गया है। एआरटीओ मनोज कुमार ने बताया कि ट्रैक ठीक होने के बाद काम शुरू हो गया है।