फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drunken son killed his mother in Pilibhit

बेटे ने मां को मार डाला: शराब के लिए रुपये न देने पर घोंटा गला, बेटी छुड़ाकर अस्पताल ले गई... नहीं बची जान

Sun, 12 May 2024 05:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2024 05:36 PM IST
सार

मां के सम्मान में पूरी दुनिया में रविवार को मदर्स डे मनाया गया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जनपद में मदर्स डे से एक दिन पहले सनसनीखेज वारदात हुई। युवक ने शराब के लिए रुपये न देने पर अपनी मां को मार डाला। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।  

विज्ञापन
Drunken son killed his mother in Pilibhit
शराबी बेटे ने की मां की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बीसलपुर में पुलिस ने मोहल्ला बख्तावरलाल में शनिवार की शाम हुई वृद्धा की हत्या के आरोपी उसके पुत्र का रविवार को चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जेल जाते वक्त आरोपी के चेहरे अपनी मां की हत्या करने का कोई मलाल नहीं दिखा। 

विज्ञापन


मोहल्ला निवासी बंदू देवी (55) पत्नी रघुवीर शरण की शनिवार की शाम उनके घर में ही हत्या हो गई थी। बिंदू की पुत्री रचना देवी ने कोतवाली में सगे भाई ब्रजेश उर्फ सागर पर मां की जहर देकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के सामने ही सिगरेट पी रहा था। इससे लग रहा था कि उसे मां की हत्या का कोई गम नहीं है। पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला- शराब के लिए पैसे नहीं देती थी मां 
चालान करने से पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

पुलिस ने आरोपी के घर से शराब के 150 खाली पौव्वे बरामद किए हैं। मृतका की दूसरी पुत्री शीतल ने बताया कि भाई ने उसके सामने ही मां का गला दबाया था। शीतल ने बमुश्किल उससे मां को छुड़ाया और अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।

अल्पशिक्षित है ब्रजेश
अपनी मां का हत्यारोपी ब्रजेश अल्पशिक्षित है। उसकी बहनों ने बताया कि ब्रजेश ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की है और उसके बाद गलत संगत में पड़ गया।

छह माह पहले भी मां को दिया था जहर
मृतक बिंदू की पुत्री शीतल ने बताया कि ब्रजेश ने लगभग छह माह पहले भी उनकी मां को जहर दिया था। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। पुत्रियों ने उपचार में काफी पैसा खर्च कर अपनी मां को बमुश्किल बचा पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed