{"_id":"698151c6c87f9dfa710748e5","slug":"drunken-grandson-threw-a-brick-killing-his-85-year-old-grandfather-in-bareilly-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जमीन के झगड़े में शराबी पौत्र ने मारी ईंट, 85 साल के दादा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जमीन के झगड़े में शराबी पौत्र ने मारी ईंट, 85 साल के दादा की मौत
Tue, 03 Feb 2026 07:13 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 Feb 2026 07:13 AM IST
सार
बरेली के बहेड़ी में शराबी युवक ने जमीन के झगड़े में अपने दादा की जान ले ली। झगड़े के दौरान उसने बुजुर्ग दादा के ईंट दे मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के बहेड़ी में जमीन के बंटवारे को लेकर चचेरे-तहेरे भाइयों की लड़ाई को सुलझाने पहुंचे 85 वर्षीय दादा के पेट में पौत्र ने ईंट मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात नौ बजे शाहगढ़ मोहल्ले का निवासी राजू मौर्य का अपने तहेरे भाई से छह बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो रहा था। इस बीच 85 वर्षीय दादा मुन्नालाल दोनों पौत्रों का विवाद शांत कराने पहुंचे। बताते हैं कि नशे की हालत में राजू ने दादा मुन्नालाल के पेट में ईंट मार दी। इससे वह जमीन पर गिर पड़े। परिजन उनको उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शराब के नशे में था आरोपी
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। अस्पताल जाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर क्राइम रविंद्र कुमार ने उच्चाधिकारियों को घटनाक्रम से अवगत कराया। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। आरोपी राजू काफी नशे में है। उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन