{"_id":"67ddd0b001b27317120098b2","slug":"drunkard-chased-the-police-broke-the-head-of-the-head-constable-bareilly-news-c-400-1-ala1001-683-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शराबी ने पुलिस को दौड़ाया, हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शराबी ने पुलिस को दौड़ाया, हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ा
विज्ञापन
गुलड़िया/रामनगर। मारपीट की सूचना पर शुक्रवार की शाम को एक गांव में पहुंची पुलिस को शराबी ने न सिर्फ दौड़ा लिया, बल्कि डंडा मार कर एक हेड कांस्टेबल का सिर फोड़ दिया, जबकि दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी पीटा।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। रात तक इस बात की जद्दोजहद थाने में चलती रही कि मुकदमा किसकी तरफ से लिखा जाए।
सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम नुसरतगंज की नूरबानो की शादी बदायूं जिले के कतगांव के आरिफ से हुई है। पिछले कुछ दिनों से आरिफ अपनी ससुराल नुसरतगंज में ही रह रहा है।
शुक्रवार की शाम आरिफ शराब के नशे में घर आया और पत्नी नूर बानो व ससुराल के अन्य लोगों से झगड़ा करने लगा। विवाद ज्यादा बढ़ने पर नूरबानो ने डायल 112 पर फोन कर मारपीट की सूचना दी।
विज्ञापन
इस पर पीआरवी और सिरौली थाने की चौकी बड़गांव से उप निरीक्षक नंद किशोर व हेड कांस्टेबल दिनेश मौके पर पहुंचे।
पुलिस पूछताछ कर पाती, उससे पहले ही पुलिस को देखकर आरिफ ने आपा खो दिया और वह सीधे पुलिस से भिड़ गया और हाथापाई करने लगा। पुलिस उसे कब्जा में कर पाती। उससे पहले ही आरिफ डंडा उठाकर पीटने लगा। डंडा चौकी के हेड कांस्टेबल दिनेश के सिर में लग गया, जिससे वह खून में लथपथ हो गए। इसके बाद भी आरिफ पुलिस वालों को लात - घुसे मारता रहा।
बाद में किसी तरह पुलिस कर्मियों ने आरिफ को पकड़कर गाड़ी में डाला और थाना सिरौली ले गए। हेड कांस्टेबल दिनेश निजी डॉक्टर के यहां पट्टी कराकर चौकी चले गए। संवाद