फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drunk minister nephew beaten homegaurd

नशे पे चढ़ा नशा... मंत्री के भतीजे ने होमगार्ड को पीटा, वर्दी फाड़ी

Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
drunk minister nephew beaten homegaurd
बरेली। एक तो मंत्री का भतीजा, ऊपर से दो दोस्तों के साथ दारू के नशे में धुत। तीनों ने बावर्दी होमगार्ड को बेवजह दबंगई दिखा डाली। पहले उसे गाली देकर बुलाया और वह नहीं पहुंचा तो कार से उतरकर उस पर टूट पड़े। जमकर पीटने के साथ उसकी वर्दी भी फाड़ दी। होमगार्ड की सूचना पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मंत्री का भतीजा इस बीच भाग निकला। हालांकि उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
विज्ञापन

डेलापीर मंडी गेट पर रात करीब सवा बजे हुई इस घटना में पिटे होमगार्ड ओमेंद्र थाना प्रेमनगर में तैनात हैं और प्लाटून कमांडर भी हैं। ओमेंद्र के मुताबिक रात करीब सवा बजे वह डेलापीर मंडी गेट के सामने पंडित के खोखे पर चाय पीने पहुंचे थे। वहां वह बेंच पर बैठे ही थे कि एक कार में बैठे लोगों ने उन्हें आवाज देकर बुलाया। आवाज देने का तरीका असम्मानपूर्ण होने की वजह से उन्होंने उसे अनसुना कर दिया। इस पर कार में बैठे लोगों ने उन्हें गाली देते हुए फिर आवाज दी।
विज्ञापन

ओमेंद्र के मुताबिक गालीगलौज सुनकर वह कार के पास पहुंचे तो देखा कि कार में वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना का गांधीनगर में रहने वाला भतीजा अमित कुमार अपने दोस्त सुभाषनगर की विवेक विहार कॉलोनी निवासी अंकित अग्निहोत्री और एक अज्ञात युवक के साथ बैठा था। उन्होंने मंत्री के भतीजे को पहचानकर बुलाने का कारण पूछा तो उन्होंने उनसे बदसलूकी शुरू कर दी। पूछा- तेरी ड्यूटी कहां है। उन्होंने थाना प्रेमनगर का नाम लिया तो यह कहते हुए थप्पड़ मार दिया कि थाना प्रेमनगर में ड्यूटी है तो यहां क्यों आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि ओमेंद्र ने थप्पड़ मारने पर विरोध जताया तो तीनों ने कार से उतरकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। उनकी वर्दी भी फाड़ दी। एक आढ़ती के बीचबचाव करने के बाद उन्होंने थाना इज्जतनगर पहुंचकर आपबीती सुनाई। पुलिस मौके पर पहुंची तो मंत्री का भतीजा अमित तो अज्ञात दोस्त के साथ खिसक चुका था, अंकित अग्निहोत्री कार में ही बैठा मिला जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में ही पुलिस ने अंकित का मेडिकल परीक्षण कराया गया तो वह नशे में धुत निकला।
आधा घंटे तक सड़क पर गिराकर पीटते रहे
होमगार्ड ओमेंद्र के मुताबिक मंत्री के भतीजे समेत तीनों आरोपी उन्हें करीब आधे घंटे तक सड़क पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ से पीटते रहे। चाय की दुकान पर कई लोग थे लेकिन किसी की हिम्मत उन्हें बचाने की नहीं पड़ी। उनकी किस्मत से एक आढ़ती वहां पहुंचे जिन्होंने उन्हें बचाया। ओमेंद्र का कहना है कि आरोपियों ने इसके बाद उन्हें यह कहते हुए जान से मारने की धमकी भी दी कि तू जानता नहीं कि हम कौन हैं।
होमगार्ड ने मारपीट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इस मामले में जांच के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

इस मामले की जानकारी नहीं है। मैं फिलहाल लखनऊ में हूं। होमगार्ड के साथ मारपीट की गई है तो यह बहुत गलत बात है। जानकारी होने के बाद ही इस पर कुछ कह पाऊंगा - डॉ. अरुण कुमार, वन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed